Kathua Terror Attack: सोमवार को जम्मू कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। यह वारदात तब हुई जब आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवादी हमले में जवानों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इन वीर जवानों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि पूरा राष्ट्र उनके साथ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बदनोटा, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में एक आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, इस कठिन समय में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।