1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kerala Police: एंबुलेंस को रास्ता न देना पड़ा भारी, कार चालक पर पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

Kerala Police: केरल के त्रिशूर में एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर पुलिस की तरफ से सख्त कदम उठाया गया और कार चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर के 6250 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोच्चि

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 19 Nov 2024, 9:45 AM IST

Kerala Police: केरल के त्रिशूर में एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर एक कार चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया और 6250 रुपए का जुर्माना लगाया गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच की। वीडियो में कार का ड्राइवर जान-बूझकर दो मिनट से ज्यादा समय तक एंबुलेंस को पीछे रोके रखता नजर आ रहा है। एंबुलेंस चालक ने लगातार हॉर्न बजाया। कार चालक ने ध्यान नहीं दिया। एंबुलेंस ने कई बार ओवरटेक करने की कोशिश की। कार चालक ने उसे आगे नहीं जाने दिया। अधिकारियों ने कार के नंबर के जरिए चालक की पहचान की। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इंसानियत और जिम्मेदारी का सबक

एंबुलेंस को रास्ता न देना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि यह किसी की जान को खतरे में डाल सकता है। इस घटना ने यह भी साबित किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह घटना उन सभी के लिए एक सख्त संदेश है, जो सड़क सुरक्षा नियमों को हल्के में लेते हैं। किसी भी इमरजेंसी वाहन, खासकर एंबुलेंस, को रास्ता देना न केवल एक कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह हमारी इंसानियत और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

ये भी पढ़े: Delhi Pollution: दिल्ली में WHO की सीमा से 60 गुना जहरीली हो गई हवा, लागू हुआ Grap-4