
Khalistani slogans in Delhi
Khalistani slogans in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुए है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों के मुताबकि बीती रात को खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। जिसे पुलिस ने जांच के बाद स्प्रे पेंट से नारों मिटा दिया है। आरोपियों ने उत्तरी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली और कुछ अन्य इलाकों को जोड़ने वाला कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' और 'खालिस्तान जिंदाबाद SFJ' जैसे नारे लिखे थे। पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है।
[typography_font:14pt;" >वीडियो जारी कर खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को दी धमकी
बुधवार को कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी पन्नू का धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने पीएम मोदी को धमकी देते हुए भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। पन्नू वीडियो में कह रहा है कि 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, गुजरात में 5 अक्टूबर को विश्व क्रिकेट कप नहीं होगा, यह विश्व आतंक कप की शुरुआत होगी।
NIA ने की से बौखलाए खालिस्तानी
गौरतलब है कि बीते सप्ताह NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। एजेंसी ने पन्नू के पंजाब स्थित घर और दूसरी संपत्तियों को जब्त किया था। NIA ने पन्नू के खिलाफ कार्रवाई के बाद एक प्रेस रिलीज भी जारी की। वहीं बुधवार को NIA ने विदेशों में शरण लिए कई खालिस्तानियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। NIA पंजाब के 30, राजस्थान के 13, हरियाणा के 4, उत्तराखंड के 2, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक - एक जगहों पर छापेमारी की थी। NIA आतंकियों, गैंगस्टर और ड्रग्स डीलर के बीच के गठजोड़ को बर्बाद के लिए लगातार एक्शन ले रही है।
Updated on:
28 Sept 2023 12:32 pm
Published on:
28 Sept 2023 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
