
Khalistani Supporters Threaten to Remove Indian Flag and put Khalistani flag at Pragati Maidan
Khalistani Supporters Threat Audio: बीते कुछ दिनों से खालिस्तानी मुवमेंट काफी तेजी से बढ़ा है। पंजाब के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी खालिस्तानी गतिविधियां देखी गई है। बात विदेशों की करें तो कनाडा, ब्रिटेन, अमरीका में भी खालिस्तानी हरकतों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। पिछले एक हफ्ते से वारिस पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस अभियान छेड़ रखी है। लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। इस बीच राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के एक शख्स को खालिस्तानियों की ओर से धमकी भरा ऑडियो मिला है। जिसमें खालिस्तानी यह धमकी देते सुनाई पड़ रहा है कि दिल्ली के प्रगति मैदान पर कब्जा कर तिरंगा उतार खालिस्तानी झंडा फहराएंगे। ऑडियो में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया है।
ऑडियो में अमृतपाल सिंह के बारे में भी हो रही बात-
धमकी भरा ऑडियो मिलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मैसेज में खालिस्तान समर्थक प्रगति मैदान पर कब्जा करने और उसके ऊपर खालिस्तानी झंडा लगाने की बात कर रहा था। बाद में, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के बारे में भी बात की।
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ने दर्ज किया केस-
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को स्थानांतरित कर दिया गया है। शख्स के मुताबिक, उसे 23 मार्च को मैसेज मिला।
पहले से रिकॉर्ड किया गया धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला-
शख्स ने बताया कि पहले से रिकॉर्ड किए गए मैसेज में खालिस्तान समर्थक प्रगति मैदान में राष्ट्रध्वज हटाकर खालिस्तान झंडा लगाने की बात कर रहा था। वे अमृतपाल सिंह के बारे में भी बात कर रहा था। प्राथमिकी के मुताबिक, तड़के करीब 3 बजे आईजीआई पुलिस स्टेशन में धमकी के संबंध में एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट के एक वकील से पुलिस टीम ने संपर्क किया है।
एयरपोर्ट पर था शख्स, तभी मिला धमकी भरा ऑडियो-
एफआईआर में कहा- पूछताछ के दौरान, उन्होंने बताया कि वह आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से उड़ान से मुंबई के लिए रवाना हो चुका। जब वह अपनी उड़ान के लिए टर्मिनल 2 पर प्रतीक्षा कर रहे थे, तब लगभग 2 बजे उन्हें एक कॉल आया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की अफवाह पर बठिंडा एसएसपी की प्रतिक्रिया, कहा - 'फेक न्यूज़'
Published on:
25 Mar 2023 10:24 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
