Fake News
बठिंडा पुलिस में एसएसपी गुलनीत खुराना ने अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की बात को पूरी तरह से फेक न्यूज़ यानी कि झूठी खबर बताया। गुलनीत ने कहा कि अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है और लोगों को इस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अमृतपाल को जब भी गिरफ्तार किया जाएगा, उसकी जानकारी पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए सभी के साथ शेयर करेगी।