इस साल देश में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें कर्नाटक (Karnataka) भी शामिल है, जहाँ मई में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाला है। कर्नाटक का विधानसभा कई मायनों में अहम है। बीजेपी (BJP) राज्य में सत्ता बनाए रखने की कोशिश करेगी, तो काँग्रेस (Congress) सत्ता में फिर से लौटने की कोशिश करेगी। चुनाव से पहले सियासी फैसलों का दौर भी शुरू हो गया है। हाल ही में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कर्नाटक में एक बड़ा दांव खेला है। कर्नाटक में बीजेपी की बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) सरकार ने हाल ही में राज्य में मुस्लिम आरक्षण पर एक बड़ा फैसला लिया है।