
Gurpatwant Singh Pannu: खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने भारत पर जो बयान दिया उसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। अब विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर NIA ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने चंडीगढ़ और अमृतसर में इस आतंकी की संपत्तियों को जब्त किया साथ ही इसको लेकर तैयार डोजियर में खुलासा किया है कि वह भारत के धर्म के आधार पर टुकड़े-टुकड़े करने की हसरत भी रखता है और चाहता है कि भारत को तोड़ कर कई अलग मुल्क बने। इस खालिस्तानी आतंकी का इरादा है कि कश्मीर भारत से अलग हो जाए और मुस्लिमों के लिए उर्दुस्तान नाम का एक अलग देश तैयार हो।
नए डोजियर में क्या है
इस आतंकवादी के लिए NIA ने नया डोजियर तैयार किया है। जिसे अब अन्य देशों के साथ साझा किया जाएगा। नए डोजियर में उसके खिलाफ पूरे देश में देशविरोधी गतिविधियों को लेकर 16 मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। उस पर सरहिंद, अमृतसर, गुरुग्राम, धर्मशाला और दिल्ली में Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) के तहत कुल 9 मामले तर्ज है। नए डोजियर में NIA ने बताया कि वो इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को 2.5 मिलियन यूएस डॉलर देगा। ऐसे पुलिसकर्मी जो स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर लाल किले पर तिरंगा लहराने से रोकेगा उसको 1 मिलियन यूएस डॉलर देने की घोषणा की थी। इसके गुर्गे कई मौकों पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हिंसा फ़ैलाने की कोशिश कर चुके हैं। इस बात का भी जिक्र किया गया है।
मोस्ट वांटेड की लिस्ट ने 2019 में डाला गया
आतंकवादी पन्नू के खिलाफ पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिसों में नफरत और आतंकवाद फैलाने के मामलों में केस दर्ज हैं। यह NIA की वॉन्टेड लिस्ट में 2019 में डाला गया। NIA की जांच में यह बात सामने आई है कि आतंकी पन्नू अपने संगठन (SFJ) के जरिए सिख युवाओं को देश विरोधी गतिविधि और कट्टरता की ओर धकेलने की कोशिश करता है। यह संगठन युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाता है और स्वतंत्र खालिस्तान राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष करने की बात कहता है।
Published on:
25 Sept 2023 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
