
गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी
खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर 5 अक्टूबर को को गुजरात में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 को लेकर धमकी दी है। खालिस्तानी पन्नू वीडियो जारी कर कहा कि 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पन्नू जहां से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है उसके पीछे फ्लाईओवर की दीवारें दिखाई दे रही हैं। इन दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखे हुए हैं। उसने अपने वीडियो कहा है कि ये सब देश राजधानी दिल्ली में हुआ है।
वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आजतक की रिपोर्ट के हवाले से उत्तरी दिल्ली के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली को उत्तरी दिल्ली से जोड़ने वाले एक फ्लाईओवर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस और एजेंसियां एक अलर्ट मोड पर आ गई हैं। संसद समेत पूरी दिल्ली में तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद पहचान की गई खालिस्तान के समर्थन में नारे दिल्ली में दीवारों पर लिखे गए हैं।
NIA ने की थी छापेमारी
गौरतलब है कि बीते सप्ताह NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। एजेंसी ने पन्नू के पंजाब स्थित घर और दूसरी संपत्तियों को जब्त किया था। NIA ने पन्नू के खिलाफ कार्रवाई के बाद एक प्रेस रिलीज भी जारी की। वहीं बुधवार को NIA ने विदेशों में शरण लिए कई खालिस्तानियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। NIA पंजाब के 30, राजस्थान के 13, हरियाणा के 4, उत्तराखंड के 2, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक - एक जगहों पर छापेमारी की थी। NIA आतंकियों, गैंगस्टर और ड्रग्स डीलर के बीच के गठजोड़ को बर्बाद के लिए लगातार एक्शन ले रही है।
Updated on:
28 Sept 2023 08:24 am
Published on:
28 Sept 2023 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
