
Congress: मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खरगे को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर बधाई दी। इस दौरान खरगे ने केक भी काटा। खरगे का कांग्रेस (Congress) ने राष्ट्र और पार्टी के लिए अथक सेवा के लिए आभार जताया और उनकी निरंतर सफलता के लिए भी कामना की।
कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अटूट प्रतिबद्धता, अनुभवी नेतृत्व और बुद्धिमान सलाह के साथ नेतृत्व किया है। सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के अथक समर्थक, खड़गे जी का छात्र संघ नेता से लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष तक का सफ़र प्रेरणादायी है। भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बनाए रखने और समावेशी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा की किरण है। उनके प्रभावशाली नेतृत्व के कई और साल के लिए शुभकामनाएं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है। संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए आपका मार्गदर्शन हर न्याय योद्धा के लिए बहुमूल्य है।
मल्लिकार्जुन खरगे दो साल पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने दावा ठोका था। इस चुनाव में शशि थरूर को खरगे ने 6825 वोटों से हराया था। खरगे को 7897 वोट मिले थे जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले थे। बता दें कि कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6 बार ही चुनाव हुए है। दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे से पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे।
Updated on:
26 Oct 2024 06:52 pm
Published on:
26 Oct 2024 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
