
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Photo-@KirenRijiju)
Kiren Rijiju Rahul Gandhi: नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में तैराकी का वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी से अपनी फिटनेस की तुलना किए जाने पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन उनके लिए यह बचपन से ही सामान्य बात है।
रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं यहां का खिलाड़ी हूं।' उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें ऐसी रोमांचक गतिविधियों का शौक रहा है और इसके लिए उन्हें किसी विशेष ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ती।
रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि मैं यहां का खिलाड़ी हूं। उन्होंने आगे लिखा कि कई लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी की तरह कर रहा हूं। राहुल जी को ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग लेनी पड़ सकती है, लेकिन यह मेरी जिंदगी का सामान्य रूटीन है। मैं इसके लिए कोई ट्रेनिंग नहीं लेता क्योंकि ये मेरे लिए बचपन से ही बच्चों का खेल हैं। मेरी जिंदगी रोमांच से भरी हुई है। रिजिजू ने अपने तैरने का वीडियो पोस्ट करने के साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी। उन्होंने लिखा कि अगर आपको तैरना नहीं आता तो गहरे पानी में कभी न जाएं। उन्होंने कहा कि कई लोग नदी में डूब चुके हैं और अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं।
रिजिजू ने एक अन्य वीडियो में अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में तैराकी और सामान्य स्वीमिंग पूल में तैरने के बीच अंतर भी बताया। उन्होंने कहा कि तेज बहाव वाली नदी में तैरते समय सिर ऊपर और शरीर अधिक सीधा रखना चाहिए। सामान्य तैराकी प्रतियोगिताओं की तरह शरीर को सीधा करके तैरना यहां उचित नहीं होता। उन्होंने दोहराया, 'मैं यहां का खिलाड़ी हूं।'
राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच फिटनेस को लेकर पहले भी बातचीत हो चुकी है। पिछले साल दिसंबर में रिजिजू ने संसद में राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। उस दौरान दोनों ने राजनीति से अलग फिटनेस और व्यायाम को लेकर चर्चा की थी। राहुल गांधी ने रिजिजू से उनके एक्सरसाइज रूटीन के बारे में पूछा था और साथ में वर्कआउट करने का न्योता भी दिया था। बातचीत में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग का भी जिक्र हुआ था।
Updated on:
23 Aug 2026 05:46 pm
Published on:
23 Aug 2026 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
