बांसुरी स्वराज ने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए आधे से ज्यादा बैंक खाते महिलाओं के हैं। उन्होंने मुद्रा योजना का भी जिक्र किया। बांसुरी के मुताबिक, इस योजना के तहत दिए गए करीब दो-तिहाई ऋण महिला उद्यमियों को मिले हैं।