8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Slowest City: कोलकाता-बेंगलूरु है देश की सबसे स्लो सिटी, देखें जयपुर, दिल्ली, मुंबई की रैंक

Slowest City: वर्ष 2024 में कोलकाता ने धीमी रफ्तार यातायात के मामले में बेंगलूरु को पीछे छोड़ दिया। कोलकाता और बेंगलूरु सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों की वैश्विक सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

2 min read
Google source verification

Slowest City: यातायात की धीमी रफ्तार, बार-बार ट्रैफिक सिग्नल और जाम से परेशान रहने वाली देसी सिलिकॉन वैली की रफ्तार वर्ष 2024 में थोड़ी और धीमी हो गई। सड़कों पर निजी वाहनों की भीड़ और अंतिम गंतव्य तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, गार्डन सिटीवासी इस बात से राहत ले सकते हैं कि बेंगलूरु अब देश का सबसे भीड़भाड़ या धीमी रफ्तार वाला शहर नहीं रह गया है। यह अवांछित खिताब अब खुशी के शहर (सिटी ऑफ जॉय) कोलकाता के पास है। वर्ष 2024 में कोलकाता ने धीमी रफ्तार यातायात के मामले में बेंगलूरु को पीछे छोड़ दिया। कोलकाता और बेंगलूरु सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों की वैश्विक सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

डच लोकेशन टेक्नोलॉजी फर्म टॉम टॉम के वर्ष 2024 के लिए जारी किए गए ग्लोबल ट्रैफिक इंडेक्स में देश के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची में कोलकाता और बेंगलूरु क्रमशः शीर्ष 2 स्थानों पर हैं। इसके बाद पुणे, हैदराबाद और चेन्नई क्रमशः शीर्ष 5 में शामिल हैं। मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम, जयपुर और नई दिल्ली क्रमशः 6वें, 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं। वैश्विक स्तर पर 2024 में कोलंबिया के बैरेंक्विला और कोलकाता के बाद यात्रा समय के मामले में बेंगलूरु तीसरे सबसे धीमे शहर के रूप में उभरा है। वर्ष 2023 में बेंगलूरु छठे और वर्ष 2022 में दूसरे स्थान पर था।

शहरों की वैश्विक रैंकिंग

रैंक- शहर- 10 किमी का सफर -वर्ष में बर्बाद समय

1. बैरेंक्विला-36 मिनट 6 सेकंड -130 घंटे

2. कोलकाता -34 मिनट 33 सेकंड -110 घंटे

3. बेंगलूरु -34 मिनट 10 सेकंड -117 घंटे

4. पुणे -33 मिनट 22 सेकंड -108 घंटे

5. लंदन -33 मिनट 17 सेकंड -113 घंटे

6. क्योटो -33 मिनट 16 सेकंड -95 घंटे

7. लीमा -33 मिनट 12 सेकंड -155 घंटे

8. दावाओ सिटी -32 मिनट 59 सेकंड -136 घंटे

9. ट्रूजिल्लो -32 मिनट 56 सेकंड -102 घंटे

10. डबलिन -32 मिनट 45 सेकंड -155 घंटे

18. हैदराबाद -31 मिनट 30 सेकंड -85 घंटे

31. चेन्नई -30 मिनट 20 सेकंड - 94 घंटे

39. मुंबई -29 मिनट 26 सेकंड -103 घंटे

43. अहमदाबाद-29 मिनट 3 सेकंड -73 घंटे

50. एर्नाकुलम-28 मिनट 30 सेकंड -88 घंटे

52. जयपुर-28 मिनट 28 सेकंड -83 घंटे

122. नई दिल्ली- 23 मिनट 24 सेकंड -76 घंटे

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 के लिए कोलकाता शहर के लिए प्रति 10 किलोमीटर औसत यात्रा समय 34 मिनट और 33 सेकंड था, जो 2023 की तुलना में 10 सेकंड ज्यादा है। कोलकाता के लोगों के प्रति वर्ष भीड़भाड़ वाले घंटों में बिताया गया समय 110 घंटे है, जबकि शहर में भीड़भाड़ का स्तर 32 प्रतिशत है। डेटा से पता चलता है कि बैरेंक्विला में औसत यात्रा समय 36 मिनट और छह सेकंड था, जबकि कोलकाता में यह 34 मिनट 33 सेकंड था। बैरेंक्विला और कोलकाता भीड़भाड़ वाले इंडेक्स में क्रमशः 16वें और 169वें स्थान पर थे। बेंगलूरु के डेटा से पता चलता है कि 5 अक्टूबर (शनिवार) सबसे खराब दिन था, जिसमें ड्राइवरों को 10 किमी की यात्रा करने में 39 मिनट और 21 सेकंड लगे। उस दिन भीड़भाड़ का स्तर 58% था।