8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Elections result: CM नायब सिंह सैनी ने मारी बाजी, मेवा सिंह की करारी हार

Election Result 2024: सीएम नायब सिंह सैनी की सीट पर सबकी निगाहें थी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। लाडवा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के मेवा सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification

Haryana Elections Result: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। यहां से बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। तो वहीं, कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह हार गए हैं। प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट हॉट सीटों में से एक थी, क्योंकि यहां से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ा. उनके सामने कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह चुनाव लड़े। दोनों प्रत्याशियों की बीच कांटे की टक्कर रही। लाडवा सीट पर पिछला चुनाव कांग्रेस के मेवा सिंह ने जीता था। यहां से बीजेपी उम्मीदवार रहे पवन सैनी हार गए थे। इसमें जीत हार का अंतर 12 हजार वोटों का रहा था। मेवा सिंह को 57,665 मत मिले थे, जबकि पवन सिंह को 45 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

CM नायब सिंह सैनी ने दर्ज की जीत

लाडवा सीट पर बीजेपी नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस से पूर्व विधायक मेवा सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े: Elections Result: पहलवान Vinesh Phogat ने BJP कैंडिडेट को मारा धोबी पछाड़, विरोधी को इतने वोटो से हराया