
Lahaul-Spiti Sinks: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के लिंडुर गांव में धरती फट गई हैं। यहां की जमीनों में आई दरारों ने दहशत पैदा कर दी है। इससे पहले बीते साल अक्टूबर में भी इस तरह की दरारें आई थी। फिलहाल यह दरारें कैसे आई हैं और इसका क्या कारण है इस बात का पता नहीं लगा है? ग्रामीण अब भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह माहौल असुरक्षित और डरावना है। उन्हें डर लग रहा है कि कहीं किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि 2023 में उत्तराखंड के जोशीमठ में भी कई घरों, खेतों और सड़कों में दरारें देखने को मिली थी। इसके बाद पूरा उत्तराखंड प्रशासन हरकत में आ गया था।
Published on:
08 Jul 2024 06:31 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
