10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की दो बेटियों को मिला टिकट, RJD ने जारी की 22 उम्मीदवारों की सूची

RJD Candidate List: राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद की बेटियों सहित 22 उम्मीदवारों की घोषणा की; गैंगस्टर से नेता बने मुन्ना शुक्ला वैशाली सीट से चुनाव लड़ेंगे।  

2 min read
Google source verification
rjd.jpg

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की दो पुत्रियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के नाम भी हैं।
पार्टी ने सारण से रोहिणी आचार्य, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, पूर्णिया से बीमा भारती, बांका से जय प्रकाश यादव, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला और मधुबनी से अली अशरफ फातमी को मैदान में उतारा है।

प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए rjd ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय और राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा प्रत्याशी चयन एवं निर्णय लेने के लिए अधिकृत राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है। राजद ने गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को प्रत्याशी बनाया है, जबकि नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास, बांका से जय प्रकाश यादव, पूर्णिया से बीमा भारती, दरभंगा से ललित यादव तथा बक्सर से पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को टिकट दिया है।

पार्टी ने सुपौल से चन्द्रहास चौपाल को, जबकि वैशाली से बाहुबली विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को, औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा को तथा हाजीपुर से शिवचंद्र राम तथा अररिया से शाहनवाज़ आलम को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा राजद ने जहानाबाद से डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, मधुबनी से मो. अली अशरफ फातमी, वाल्मीकिनगर से दीपक यादव, शिवहर से रितू जायसवाल तथा मधेपुरा से कुमार चन्द्रदीप को प्रत्याशी बनाया है।

राजद ने गैंगस्टर से नेता बने विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को वैशाली से मैदान में उतारा है। मुन्ना शुक्ला हाल ही में वैशाली से पार्टी का चुनाव चिन्ह मांगने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद जातिवादी टिप्पणी को लेकर मुसीबत में पड़ गए थे।

खुद को कटघरे में पाते हुए मुन्ना शुक्ला ने माफी मांगते हुए कहा, ''मैं रविदास समुदाय के प्रति गहरा सम्मान रखता हूं, जो समाज में अग्रणी समुदाय है। अगर उन्हें मेरी बातों से ठेस पहुंची है तो मैं उन्हें वापस लेता हूं.' मेरा इरादा कभी किसी का अपमान करने का नहीं था।”