
Himachal Landslide
Himachal Landslide: देशभर में बीते दिन से भारी बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से पहाड़ों क्षेत्रों तक मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे नुकसान हुआ है। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों की जान जा रही है। हाल ही में शिमला के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के कारण एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा किन्नौर जिले में एचआरटीसी की नाइट बस पर उरनी ढांक से पत्थर गिरने के बाद 3 यात्री घायल हो गए। घायलों में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
किन्नौर में बस पर गिरे पत्थर, 3 घायल
गुरुवार रात को किन्नौर में सांगला वैली में एचआरटीसी की बस भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि बस पर ऊरनी ढांक से पत्थर गिर गए। इसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों को चोलिंग में आर्मी मेडिकल कैंप में उपचार दिया गया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की यह रात्रि बस सेवा सांगला से काजा जा रही थी। गनीमत यह रही कि हादसे की वजह से किसी की जान नहीं गई।
यह भी पढ़ें- सड़क, पुल सबकुछ बहा ले गई बाढ़ लेकिन इस 300 साल पुराने मंदिर का कुछ न हुआ, अब राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला
Published on:
21 Jul 2023 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
