
Rural Development Fund को लेकर मान सरकार खटखटाएगी SC का दरवाजा
July 1, 2023, 9:15 PM
Punjab: Rural Development Fund को लेकर मान सरकार खटखटाएगी SC का दरवाजा
पैसों की कमी से जूझ रहे पंजाब को केंद्र सरकार ने रूरल डेवलपमेंट फंड जारी करने से मना कर दिया, जिसके बाद इस मामले को लेकर पंजाब सरकार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ SC जाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर AAP पार्टी के नेता ने कहा कि पंजाब सरकार के पास रूरल डेवलपमेंट फंड को अब सुप्रीम कोर्ट जाने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है। मोदी सरकार हमें तंग कर रही है।
इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब विधानसभा में 20 जून को केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर केंद्र सरकार 2 हफ्तों के अंदर रूरल डेवलपमेंट फंड के 3622 करोड़ रुपए के करीब धनराशि रिलीज नहीं करती है। तो इस कारण से पंजाब सरकार इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब की मंडियों में पिछली चार सीजन में धान और गेहूं की खरीद पर, केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले रूरल डेवलपमेंट फंड को राज्य सकरा को नहीं दिया गया है।
July 1, 2023 5:05 PM
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने संभाला सैन्य संचालन महानिदेशक का पद, सक्रिय युद्द में ले चुके हैं हिस्सा
सेना मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आज सैन्य संचालन महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा इससे पहले अंबाला में खड्गा कोर की कमान संभाल रहे थे। शर्मा की नियुक्ति से पहले सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक के पद की जिम्मेदारी GOC NS राजा सुब्रमणि संभाल रहे थे। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा तीस साल से अधिक के शानदार करियर वाले एक इन्फैंट्री सेना अधिकारी हैं।
इसके अलावा प्रतीक शर्मा जनरल ऑफिसर आइवरी कोस्ट में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिशन के सदस्य रहे हैं और श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान सक्रिय युद्ध में भी भाग ले चुके हैं। सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक का कार्यभार संभालने से पहले, वह सैन्य संचालन निदेशालय, सैन्य सचिव शाखा में प्रमुख पदों पर रहे और सूचना वॉरफेयर महानिदेशक रहे हैं। इनका इस पद के लिए चुना जाना सेना के भविष्य के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।
July 01, 2023 11:58 AM
तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
Gujrat HC on Teesta Setalvad: गुजरात हाईकोर्ट ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ा झटका दिया। गुजरात हाईकोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें तुरंत सरेंडर करने को कहा है। मालूम हो कि तीस्ता सीतलवाड़ पर 2002 के गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए कथित तौर पर झूठे सबूत पेश करने का मामला है। बंधित मामले में तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।
न्यायमूर्ति निर्जर देसाई की अदालत ने सीतलवाड़ की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि सीतलवाड़ अभी अंतरिम जमानत हासिल करने के बाद पहले ही जेल से बाहर हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा, चूंकि आवेदक सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर बाहर है, इसलिए उसे तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया जाता है।
July 01, 2023 11:58 AM
बिहार : बारिश से सोन नदी जलस्तर बढ़ा, बालू लदे 25 ट्रक फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन फेल
बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है। इससे कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। राजधानी पटना के कई हिस्सों में बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव हो गया है। बारिश के साथ बिहार की नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। हालांकि इसके पीछे नेपाल में हो रही बारिश भी उत्तरदायी है।
नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिहार के सासाराम जिले से होकर बहने वाली सोन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सोन नदी बिहार में बालू के लिए जाना जाता है। सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बालू लेने गए 25 ट्रक फंस गए है। ये सभी ट्रक नदी में बालू लोड करने गए थे। लेकिन बालू लोडिंग के बाद लौटने से पहले नदी का जलस्तर बढ़ने से कच्चे रास्ते बह गए।
ऐसे में अब इन ट्रकों को जेसीबी के जरिए निकालने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो भी फेल हो गई है। इन ट्रकों को कैसे बाहर निकाला जाएगा, इसपर अभी मंथन जारी है।
July 01, 2023 09:57 AM
चमोली में भारी भूस्खलन, बद्रीनाथ जाने वाला हाईवे ब्लॉक, दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़
भारत के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में जलजमाव तो पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन जैसी समस्याएं हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हर रोज कहीं न कहीं से भूस्खलन की खबरें सामने आती है। जिससे हाई ब्लॉक होने पर लंबा जाम लग रहा है।
ताजा मामला उत्तराखंड के चमोली जिले से सामने आया है। जहां पहाड़ से भारी मलबा गिरने के कारण चमोली के चिन्नंका में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 07 अवरुद्ध हो गया। NHIDCL ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। मार्ग के दोनों ओर कई तीर्थयात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां लंबा जाम भी लगा है।
इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला दोबाट ब्लॉक के पास का है, जहां पहाड़ दरकने की घटना सामने आई है। इससे पहले बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर भी पीपलकोटी के पास लैंडस्लाइड की घटना सामने आई थी।
Updated on:
01 Jul 2023 09:23 pm
Published on:
01 Jul 2023 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
