राष्ट्रीय

Live Blog : Jammu-Kashmir: शोपियां में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, तीन को गोली मारी

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -  

4 min read
Jammu-Kashmir: शोपियां में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, तीन को गोली मारी

13 July 2023 9:55PM

Jammu-Kashmir: शोपियां में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, तीन को गोली मारी

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों द्वारा बाहरी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ महीने पहले बिहार और UP के मजदूरों को आतंकियों ने खूब निशाना बनाया था। उनमें दहशत फ़ैलाने की कोशिश की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां जिले में गुरुवार (13 जुलाई) की रात को आतंकियों ने तीन गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी।

गोली लगने के फौरन बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस और सेना के जवानों ने शोपियां के इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। गोली लगने से घायल होने वाले मजदूरों की पहचान अनमोल, हिरालाल और पिंटो के रूप में हुई है। ये तीनों गैर कश्मीरी है, यहां काम कर के अपना जीवनयापन चला रहे थे।

13 July 2023 9:35 PM

विजय दिवस पर 26 जुलाई को पीएम मोदी जा सकते हैं लद्दाख, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

26 जुलाई दिन हमारे देश के लिए गौरवशाली दिन है। इस साल करगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी लद्दाख के द्रास पहुंचकर इस युद्ध के दौरान सर्वोच्य बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। द्रास में तैनात अधिकारियों को प्रधानमंत्री की होने वाली यात्रा को लेकर सूचित किया गया है। सबसे पहले पीएम मोदी नई दिल्ली से श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। फिर यहां से वो द्रास के लिए रवाना होंगे जहां पर वो लगभग एक घंटे रुकेंगे। इस दौरान वो वहां तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगे और करगिल में पाकिस्तान के साथ साल 1999 में हुए युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

13 July 2023 2:35PM

Bihar: BJP नेताओं को पहले घेरा, फिर पुलिस ने भांजी लाठियां, एक सांसद का फटा सिर, कई घायल

बिहार में विधानसभा में चौथे दिन गुरुवार को हुए भारी हंगामे के बाद पटना में भाजपा नेताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पटना के डाक बंगला चौराहा पर विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है।

महाराजगंज के BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों को एंबुलेंस से गार्डिनर रोड हॉस्पिटल भेजा गया है। बता दें कि इस लाठीचार्ज के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा समर्थकों को रोकने के लिए बिहार पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

13 July 2023, 12:34 PM

बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, भाजपा के दो विधायकोंं ने मार्शल ने सदन से किया बाहर

गुरुवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के भीतर विपक्ष का जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच भाजपा के दो विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर किया। जिसके बाद BJP ने सदन का वॉकआउट किया।

भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार को मार्शलों ने टांगकर सदन से बाहर निकाला। पटना-विधानपरिषद में शिक्षकों के मुद्दे को लेकर वॉक आउट पर बीजेपी MLC जीवन कुमार ने कहा कि
नीतीश सरकार ने रोजगार और शिक्षकों के मुद्दे पर वादाखिलाफी की है।

दूसरी ओर मार्शल आउट कराए जाने पर भड़के BJP विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि ये आदत सीख लिये है हर बात के लिए मार्शल। अध्यक्ष पक्षपातपूर्ण कार्य कर रहे है सत्ता पक्ष के एजेंट के रूप में काम कर रहे है।

13 July 2023, 11:24 AM

दिल्ली में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में 4 कांवरियों की मौत, 12 घायल

दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार कांवरियों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, रात करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि जीटी करनाल रोड के पास सिरसपुर में दो गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एनएच-44 पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई है। एक ट्रक मियांवाली (नांगलोई के पास) से कांवर यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, "प्रारंभिक जांच से पता चला कि दिल्ली की ओर जा रहा ट्रक जीटी रोड के डिवाइडर को पार कर गया और जीटी करनाल रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग -44) पर विपरीत दिशा से आ रहे यात्रियों के ट्रक को टक्कर मार दी।"

अधिकारी ने कहा, "कुल 14 घायल लोगों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (एसआरएचसी), नरेला भेजा गया, जिनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया और दो को हायर सेंटर (बालाजी एक्शन सेंटर पश्चिम विहार) रेफर कर दिया गया।"

13 July 2023, 10:04 AM

दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, CM केजरीवाल ने किया एलान

दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा है। यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है, यमुना के आस-पास बसे मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है।

दुकान-मकान तक डूब चुके हैं। लोग घरों की छत पर तो सड़कों किनारे शरण लिए हुए हैं। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

इससे पहले बाढ़ के कारण सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन अब सीएम के एलान के बाद दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों के सभी स्कूलों में छुट्टियां हो गई है।


13 July 2023, 8:09 AM

जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर रेड

गुरुवार सुबह-सुबह जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बड़ा अभियान छेड़ा है। राज्य में एनआईए की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आतंकवाद को समर्थन देने वाले संभावित लोगों के ठिकानों पर की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह-सुबह एनआईए टीम ने कई जगहों पर दबिश दी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एनआईए की छापेमारी की जानकारी देते हुए तस्वीरें ट्ववीट की है। एजेंसी ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) की छापेमारी चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मालूम हो कि हाल ही में एनआईए ने जम्मू कश्मीर के कई जगहों पर छापेमारी कर दहशतगर्तों को सर्पोट करने वालों का खुलासा किया था।


Updated on:
13 Jul 2023 10:00 pm
Published on:
13 Jul 2023 08:15 am
Also Read
View All

अगली खबर