5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संग द्विपक्षीय बैठक के बाद PM मोदी बोले- हम दोनों नेचुरल पार्टनर, मिलकर बनाएंगे हथियार

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

3 min read
Google source verification
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संग द्विपक्षीय बैठक के बाद क्या बोले PM मोदी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संग द्विपक्षीय बैठक के बाद क्या बोले PM मोदी

14 July 2023 9:35 PM

PM मोदी बोले- भारत और फ्रांस नेचुरल पार्टनर, मिलकर बनाएंगे हथियार

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं। आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद मैक्रों ने कहा कि हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। भारत-फ्रांस मिलकर संकटों का समाधान ढूंढ सकते हैं।

इधर द्विपक्षीय बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्थायी शांति की बहाली में योगदान देने के लिए तैयार है। आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत और फ्रांस हमेशा साथ रहे हैं। हम मानते हैं कि क्रॉस बोर्डर आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है, इस दिशा में दोनों देश सहमत हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे सहयोग को एक रचनात्मक रूप देने के लिए हम इंडो-पैसिफिक कॉपरेशन रोडमैप पर काम कर रहे हैं। इंडो-पैसिफिक ट्रांयगुलर डेवेलपमेंट कॉपरेशन फंड के प्रस्ताव पर भी दोनों पक्ष चर्चा में है। इससे पूरे क्षेत्र में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नए अवसर खुलेंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम मार्सिले शहर में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलेंगे। हम फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय मूल के लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं। मैं फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।




14 July 2023 5:40 PM

दिल्ली में थम नहीं रही यमुना की रफ्तार, मुकुंदपुर इलाके में पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

दिल्ली में यमुना नदी के रौद्र रूप से भारी तबाही मची है। लालकिला, राजघाट, आईटीओ तक की सड़कों पर यमुना बह रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ग्रस्त इलाके से करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली में पानी से डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में पानी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है।डूबने वाले तीनों बच्चों की उम्र 14-15 साल की बताई जा रही है। बताया गया कि ये सभी मुकुंदपुर के एक ग्राउंड में ये सभी नहाने गए थे। उसी दौरान पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई।

14 July 2023 4:10 PM

कुरिचु बांध से पानी छोड़ रहा है भूटान, असम के कई जिलों में अलर्ट जारी

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भूटान के कुरिचु बांध से आज शुक्रवार सुबह से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है जिस कारण राज्य के निचले इलाकों में जिला प्रशासन को बाढ़ की आशंका को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा है। CM सरमा ने ट्वीट किया करते हुए लिखा कुरिचु बांध प्राधिकरण ने आज शाम को अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।

जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पानी को सावधानीपूर्वक बांध के द्वारों से निकाला जा रहा है।'' इस स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। इस ट्विट में सीएम ने भूटान द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण प्रमुख चार नदियों के वाटर लेवल पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ें भी साझा किए हैं। इन आंकड़ो के मुताबिक बेकी , मोरा पगलाड़िया , कलदिया और पहुमारा का जल स्तर खतरे के स्तर से नीचे है।




14 July 2023, 2:40 PM

बीजेपी नेता की हत्या पर एक्शन, जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत की जांच के लिए 4 सदस्यीय जांच समिति बनाई है। बीजेपी नेता की कल बिहार के पटना में कथित तौर पर लाठीचार्ज के दौरान मौत हो गई थी। कमेटी जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी।

14 July 2023, 10:00 AM

CM केजरीवाल 11 बजे ITO जाएंगे, बाढ़ के हालात का लेंगे जायजा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे ITO जाएंगे, बाढ़ के हालात का जायजा लेंगे। दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के चलते लालकिला 14 जुलाई तक विजिटर्स के लिए बंद कर दिया गया है। ये जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी ने दी।

14 July 2023, 10:00 AM

केरल: एनआईए कोर्ट ने सुनाई PFI के 3 वर्कर्स को उम्रकैद

कोच्चि की एक एनआईए अदालत ने 2010 के सनसनीखेज प्रोफेसर टीजे जोसेफ का हाथ काटने के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीन अन्य को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

14 July 2023, 09:40 AM

यमुना नदी के जलस्तर में दर्ज की गई मामूली गिरावट

राजधानी में यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार की रात तक ये 208.66 मीटर दर्ज किया गया था।

14 July 2023, 09:40 AM

पीएम मोदी ने फोन जाना बाढ़ का हाल

फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इससे निपटने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने एलजी वी.के सक्सेना को फोन कर स्थिति पूछी। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं