30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live – 9 अगस्त को राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, वर्ल्ड ट्राइबल डे पर बांसवाड़ा में आदिवासियों के बीच रैली

आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट हिंदी भाषा में जानने के लिए लॉग-इन करें पत्रिका.कॉम। अपनी मातृभाषा हिंदी में खबरों की अपडेट्स के लिए बने रहें Patrika.Com के साथ -

2 min read
Google source verification
9 अगस्त को राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, वर्ल्ड ट्राइबल डे पर बांसवाड़ा में आदिवासियों के बीच रैली

9 अगस्त को राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, वर्ल्ड ट्राइबल डे पर बांसवाड़ा में आदिवासियों के बीच रैली

7 August 2023, 6:28 PM

9 अगस्त को राजस्थान आएंगे राहुल गांधी, वर्ल्ड ट्राइबल डे पर बांसवाड़ा में आदिवासियों के बीच रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 9 अगस्त को राजस्थान आएंगे। 9 अगस्त को वर्ल्ड ट्राइबल डे के मौके पर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में राहुल गांधी की एक रैली होगी। बांसवाड़ा राजस्थान का आदिवासी बहुल जिला है। यह गुजरात सीमा से लगा है। ऐसे में राज्य में होने वाले चुनाव से पहले ट्राइबल डे के मौके पर राहुल गांधी आदिवासियों के बीच रैली कर बड़ा संदेश देंगे।

राहुल गांधी की यह राजस्थान यात्रा उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद की पहली यात्रा होगी। राज्य में इसी साल के अंत विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर राजस्थान में सियासी सरगर्मी तेज हो चली है। राहुल गांधी के बांसवाड़ा दौरे की तैयारी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के नेता इसे सफल बनाने में जुटे हैं।

7 August 2023, 12:20 PM

दिल्ली में AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में आग, मरीजों को निकाला बाहर

दिल्ली के एम्स अस्पताल में भीषण आग लगी। अस्पताल के एंडोस्कोपी कक्ष में आग लगी है। मरीजों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया है। गंभीर मरीजों को दूसरे सफदरजंग में शिफ्ट किया जा रहा है।

7 August 2023, 11:40 AM

हंगामे के चलते लोकसभा 12 बजे तक तो राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं लोगसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का कहना है कि मणिपुर जल रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं। मैं आपसे (अध्यक्ष) अनुरोध करता हूं कि राजस्थान मुद्दे पर भी चर्चा करें।

7 August 2023, 08:35 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुंछ में देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया। बीएसएफ ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जम्मू के पीआरओ (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने इसकी जानकारी दी है।

7 August 2023, 08:20 AM

अश्विनी वैष्णव पेश करेंगे डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आज लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज लोकसभा में अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 2023 पेश करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज लोकसभा में फार्मेसी (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज लोकसभा में मध्यस्थता विधेयक 2023 पेश करेंगे।

Story Loader