
7July 2023, 10:45 PM
असम: धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद 80 लोग बीमार, 6 की हालत गंभीर
असम के धेमाजी जिले के जोनाई इलाके में एक धार्मिक समारोह में प्रसाद खाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 80 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। चिकित्सा अधिकारी धेमाजी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डेकापम पीएचसी, जोनाई और जिला मुख्यालय से मेडिकल टीमें गांव पहुंच गई हैं। शुरुआत में हमें संदेह था कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। उनमें से कुछ ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
7July 2023, 9:55 PM
कांग्रेस 12 जुलाई को करेगी राहुल गांधी के समर्थन में 'मौना सत्याग्रह'
कांग्रेस ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि सभी राज्य इकाइयों के प्रमुख 12 जुलाई को पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सभी राज्य मुख्यालयों में गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय 'मौन सत्याग्रह' (मौन विरोध) आयोजित किया जाएगा। एक दिवसीय 'मौना सत्याग्रह' आयोजित करने का पार्टी का निर्णय गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार को 'मोदी उपनाम' मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराने वाले सत्र न्यायालय के फैसले पर रोक नहीं लगाने के बाद आया।
7July 2023, 7:15 PM
PM मोदी बोले, जिन्होंने अतीत में भ्रष्ट सरकार चलाईं वो अब तिलमिलाते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि अब तक जिन्होंने भ्रष्ट और नाकाम सरकारें चलाई, वे लाभार्थियों का नाम सुनकर तिलमिला जाते हैं। आज़ादी के इतने साल बाद लोकतंत्र का सही लाभ, सही मायनों में, सही लोगों तक पहुंच रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले लोकतंत्र के बहाने गिने चुने लोगों के हित साधे जाते थे। केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद लाभार्थी वर्ग आज सच्चे सामाजिक न्याय और सच्चे सेक्युलरिज्म का उदाहरण बना है।
7July 2023, 6:20 PM
बालासोर ट्रेन हादसा : सीबीआई ने रेलवे के तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार
ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में सीबीआई ने शुक्रवार को तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि इस हादसे में 292 लोगों की जान गई थी।
7July 2023, 4:40 PM
गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी बोले, अब अपनी विरासत पर गर्व करने का समय
गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से ऐसे सुखद अवसर का मौका मिलता है। विरासत और विकास का एक अनोखा संयोग है गीता प्रेस। पीएम मोदी ने कहा कि गीता प्रेस जैसी संस्था भारत को जोड़ने का काम करती है। गीता प्रेस ने अपने 100 वर्षों की यात्रा एसे समय पर की है जब देश अमृत महोत्सव मना रहा है। देश विकास और विरासत को साथ लेकर चल रहा है। सदियों बाद अयोध्या में राम मंदिर का सपना पुरा हो रहा है। ये समय गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर अपनी विरासत पर गर्व करने का समय है।
7July 2023, 4:00 PM
पश्चिम बंगाल : कूचबिहार में बीजेपी उम्मीदवार पर हमला, अस्पताल में करवाया भर्ती
पश्चिम बंगाल : राज्य में पंचायत चुनाव से पहले कूचबिहार में बीजेपी उम्मीदवार के घर पर कथित तौर पर टीएमसी ने हमला किया। यह घटना दिनहाटा के बामनहाट द्वितीय ग्राम पंचायत के कालमाटी इलाके की है। घायलों को फिलहाल कूचबिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7July 2023, 3:30 PM
त्रिपुरा विधानसभा में कार्यवाही के दौरान हुआ भारी हंगामा, पांच विधायक निलंबित किए गए
त्रिपुरा विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ, इसी कारण से पांच विधायकों को सदन ने निलंबित कर दिया। सदन के स्पीकर विश्वाबंध सेन ने CPI (M) विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और तीन टिपरा मोथा विधायक को सदन में अशांति फैलाने के लिए एक दिन के लिए निलंबित किया है। टिपरा मोर्था के तीन निलंबित विधायकों में बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबबर्मा का नाम शामिल है। विपक्षी दलों ने स्पीकर के इस फैसले पर विरोध जताते हुए सदन से बाहर निकल गए।
July 7, 2023 12:50 PM
सुप्रीम कोर्ट से ज्योतिरादित्य सिंधिया की मिली बड़ी राहत, राज्यसभा से अयोग्य नहीं घोषित किए जाएंगे
भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एक केस दर्ज हुए एक केस के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज शुक्रवार 7 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यह सिंधिया के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। याचिका में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ 2018 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एक केस दर्ज हुआ था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा चुनाव का नामांकन भरते समय इसकी जानकारी नहीं सौंपी थी। जो नियमों का उलंघन है।
July 6, 2023 10:20PM
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की सभा में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस का एक्सीडेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राजधानी रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी एक बस शुक्रवार तड़के बिलासपुर में हादसे का शिकार हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही बस बिलासपुर के बेलतरा थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक हाइवा से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बस में सवार अधिकांश लोग नींद में थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। इस मौके पर वे जहां राज्य को विकास की सौगात देने वाले है, वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसमें हिस्सा लेने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे है।
मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंबिकापुर से रायपुर ले जा रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। दो लोगों की दु:खद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।''
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वो राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किमी लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन, एनएच 130 के 53 किमी लंबे फोर लेन राष्ट्र के समर्पित करेंगे। बताया जाता है कि पीएम की सभा में शामिल होने एक बस में सवार होकर 40 भाजपा कार्यकर्ता आ रहे थे। जो हादसे की शिकार हो गई।
Updated on:
07 Jul 2023 10:45 pm
Published on:
07 Jul 2023 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
