
PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का ट्वीट
25 July 2023 01:57 PM
PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर किया ये पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तुलना में ईस्ट इंडिया कंपनी, इंडियन मुजाहिद्दीन और पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम गिनाने वाले पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया जाहिर की।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, 'आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी। हम INDIA हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।"
25 July 2023 01:25 PM
PM के बयान पर खरगे का पटलवार, कहा- हम मणिपुर की बात कर रहे, वो ईस्ट इंडिया कंपनी की
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करने वाले पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार सामने आया है। दोपहर बाद राज्यसभा में खरगे ने पीएम के बयान पर कहा कि हम मणिपुर की बात करे हैं पीएम ईस्ट इंडिया की बात करे हैं।
खरगे ने पुराने मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि धारा 267 के तहत पहले भी कई बार सदन में चर्चा हुई है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने सारे सांसदों द्वारा धारा 267 की तहत चर्चा की मांग किए जाने के बाद भी सरकार तैयार नहीं हो रही है। मणिपुर जल रहा है, वहां रेप हो रहा है। हम मणिपुर की बात कर रहे हैं लेकिन पीएम ईस्ट इंडिया कंपनी की बात कर रहे हैं।
25 July 2023 10:33 AM
संसद सत्र से पहले PM मोदी की अध्यक्षता में BJP संसदीय दल की बैठक
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले इस समय संसद के लाइब्रेरी भवन में बीजेपी संसदीय दल की बैठक चल रही है। यह बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के सांसद मौजूद है।
बैठक में मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले बिलों को लेकर चर्चा हो रही है। साथ ही मणिपुर के मुद्दे पर जिस तरह से संसद में विपक्षी दलों का हंगामा जारी है, उसपर भी रणनीति बनाई जा रही है। मालूम हो कि मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दल सदन में चर्चा और पीएम मोदी से जवाब मांग रहे हैं। सरकार चर्चा को तो तैयार है लेकिन पीएम मोदी के बदले गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देना चाहती है।
25 July 2023 09:25 AM
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आज मणिपुर की राज्यपाल से करेंगी मुलाकात
दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल आज मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेंगी। वो राज्यपाल से मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर बातचीत करेंगी। इससे पहले रविवार को राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी स्वाति मालीवाल मणिपुर पहुंची थी।
उन्होंने मणिपुर के लोगों से राज्य में जारी हिंसा पर बात की थी। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया था कि मैंने मणिपुर के स्थानीय लोगों से बात की है। राष्ट्रीय महिला आयोग और केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री को तत्काल मणिपुर आने की जरूरत है।
25 July 2023 08:18 AM
जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तान के ड्रग स्मगलर को मार गिराया
इस वक्त की एक बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से सामने आई है। जहां सीमा पार से भारत में गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाकिस्तान के नापाक इरादों का फिर से खुलासा हुआ है। जम्मू कश्मीर के रामगढ़ बॉर्डर पर बीएसएफ ने पाकिस्तान के एक ड्रग स्मगलर को मार गिराया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। बीएसएफ के पीआरओ ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।
बीएसएफ के पीआरओ के अनुसार 24-25 जुलाई की रात रामगढ़ बॉर्डर इलाके में कुछ गलत गतिविधियां देखी गई। जिसके बाद जवानों ने छानबीन की तो पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध भारत में दाखिल होते दिखा। फिर जवानों ने फायरिंग की, जिसमें वो मारा गया। मारे गए शख्स के पास से ड्रग्स के चार पैकेट मिले हैं। बीएसएफ मामले की छानबीन में जुटी है। जब्त ड्रग्स की भी जांच-पड़ताल जारी है।
Updated on:
25 Jul 2023 02:16 pm
Published on:
25 Jul 2023 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
