11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का अवैध मकान जमींदोज

सलमान खान को जान से मार देने की धमकी देने वाले Lawrence Bishnoi Salman Khan and Gang के एक शूटर का मकान सरकार ने जमींदोज कर दिया है। इसी गैंग ने पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की भी हत्या थी।

less than 1 minute read
Google source verification

Lawrence Bishnoi Gang: हरियाणा सरकार अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। सोनीपत पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बहालगढ़ के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पलड़ा गांव की पंचायती जमीन पर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर अक्षय पलड़ा का अवैध मकान बना था। अब इस अवैध मकान को जमींदोज कर दिया गया। अक्षर पलड़ा के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं उसके गिरोह का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई भी लंबे समय से जेल की सलाखों के पीछे है। उसके ऊपर हत्या, हत्या की कोशिश, किडनैपिंग जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पहली 2014 में Lawrence Bishnoi हुआ था गिरफ्तार

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को साल 2014 में पहली बार गिरफ्तार किया था, लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर मोहाली से फरार हो गया था। इसके बाद वो 2016 में पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसे राजस्थान की जेल में बंद किया गया था। फिर दो साल पहले उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल वो गुजरात की साबरमती जेल की सलाखों के पीछे दिन-रात गुजार रहा है।

Lawrence Bishnoi ने दी थी ईद पर बधाई Video जारी

कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो जारी हुआ था। जिसमें वो ईद की बधाई देते हुए सुना जा रहा था। वीडियो को लेकर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि यह साबरमती जेल का नहीं है। उसके ऊपर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोप है। वहीं हाल ही में अभिनेता सलमान खान पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली है।