
Manoj Sinha on Anantnag Encounter
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में 120 घंटों से सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना कोकरनाग इलाके में आतंकियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं सेना ने दहशतगर्दों के ठिकानों पर बमबारी भी की है। बीते 6 दिनों से जारी इस मुठभेड़ में एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस डीएसपी की शहादत हुई है। इस सिलसिल में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा का बयान समाने आया है। उन्होंने शहीदों पर शोक जताते हुए चुन -चुनकर बदला लेने की बात कही है।
चार सैन्यकर्मी शहीद
अनंतनाग के बहुत ही सघन जंगल वाले इलाके में चल रही इस मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल 19 के कमांडिंग आफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए थे। इसके बाद गुरुवार को भारतीय सेना का एक सिपाही भी शहीद हो गया।
यह भी पढ़ें: बच्चों के प्राइवेट पार्ट्स के नाम पूंछना वामपंथी परिवेश का हमला, RSS प्रमुख ने वामपंथ पर साधा निशाना
Updated on:
18 Sept 2023 10:39 am
Published on:
18 Sept 2023 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
