15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha elections 2024 : भजनलाल, मोहन यादव, विष्णु और रेवंत की अग्नि परीक्षा, 100 फीसदी सफलता दिलाने की चुनौती

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक चुनौती मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Rajasthan), मोहन यादव (MP) व विष्णु देव साय (Chhattisgarh) सहित उन नए मुख्यमंत्रियों के सामने है, जिन्हें सत्ता संभाले चंद दिन या कुछ माह हुए हैं। इस सूची में तेलंगाना (Telangana), झारखंड (Jharkhand) और हरियाणा (Haryana) के सीएम भी हैं।

2 min read
Google source verification
cm_rajasthan_bhajan_lal.png

अनंत मिश्रा नई दिल्ली. देश में चुनावी महाभारत शुरू हो चुका है। सत्ता बचाने और सत्ता हथियाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच सवा दो महीने तक रोचक मुकाबले के आसार हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों और अनेक नेताओं की साख भी दाव पर है। लेकिन सबसे अधिक चुनौती मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (राजस्थान), मोहन यादव (मध्य प्रदेश) व विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) सहित उन नए मुख्यमंत्रियों के सामने है, जिन्हें सत्ता संभाले चंद दिन या कुछ माह हुए हैं। इस सूची में तेलंगाना, झारखंड और हरियाणा के सीएम भी हैं। कह सकते हैं कि ये चुनाव उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। लोकसभा चुनाव इन मुख्यमंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भले ना हो, लेकिन इसके नतीजे इनके राजनीतिक कद का नए सिरे से आकलन अवश्य करेंगे।

भजनलाल शर्मा, भाजपा, राजस्थान, आयु-57 वर्ष
कब बने सीएम: 15 दिसम्बर, 2023 को। पहली बार विधायक बने।
कार्यकाल: 3 माह सात दिन
पिछला प्रदर्शन: पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 25 सीटें जीत रही है।
चुनौती: इस बार भी सभी सीटें जीतना।

मोहन यादव, भाजपा, मध्यप्रदेश, आयु: 59 वर्ष
कब बने सीएम: 13 दिसम्बर, 2023 को, तीसरी बार विधायक। मंत्री भी रहे।
कार्यकाल: 3 माह सात दिन
पिछला प्रदर्शन: 2014 में 29 में से 27 और 2019 में 28 सीटें भाजपा के खाते में गईं।
चुनौती: पिछले प्रदर्शन को बरकार रखना।

विष्णुदेव साय, भाजपा, छत्तीसगढ़, आयु: 60 वर्ष
कब बने सीएम: 13 दिसम्बर, 2023 को, चार बार लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहे।
कार्यकाल: 3 माह सात दिन
पिछला प्रदर्शन: 2014 में राज्य की 11 सीटों में से 10 और 2019 में 9 सीटें भाजपा की झोली में गईं थी। चुनौती: दो चुनावों की सफलता दोहराना।

नायब सिंह सैनी, भाजपा, हरियाणा, आयु 54 वर्ष
कब बने सीएम: 12 मार्च, 2024 को। सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का भी अनुभव।
कार्यकाल: 18 दिन
पिछला प्रदर्शन: भाजपा ने 2019 में राज्य की सभी दस सीटों पर जीत हासिल की थी।
चुनौती: कुर्सी संभालने के चार दिन बाद ही चुनाव का ऐलान। पिछले प्रदर्शन को छूने की चुनौती।

चंपई सोरेन, झामुमो, झारखंड, आयु-67 वर्ष
कब बने सीएम: 2 फरवरी, 2024 को, पहले मंत्री भी रहे।
कार्यकाल: 1 माह 28 दिन
पिछला प्रदर्शन: 2014 और 2019 के चुनाव में पार्टी को 14 में से दो-दो सीटें मिली।
चुनौती: पार्टी नेता हेमंत सोरेन जेल में। चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की चुनौती।

रेवंत रेड्डी, कांग्रेस, तेलंगाना, आयु-54 वर्ष
कब बने सीएम: 7 दिसम्बर, 2023 को। पहले विधायक रहे हैं।
कार्यकाल: 3 माह 23 दिन
पिछला प्रदर्शन: लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में कांग्रेस को 17 में से सिर्फ तीन सीटें ही मिली।
चुनौती: राज्य में कांग्रेस को अच्छी सीटें दिलाना।

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद संभाले सुखविंदर सिंह सुक्खू को डेढ़ साल और पंजाब में भगवंत मान को सीएम बने दो साल हो चुके हैं लेकिन उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव पहली बार लड़े जाएंगे। लोकसभा चुनाव-2019 में मान की आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में केवल संगरूर सीट से जीत मिली थी जहां से खुद मान सांसद चुने गए थे।

बाद में विधानसभा चुनाव में आप को बड़ी सफलता मिली और मान ने सीएम की कुर्सी संभाली। अब मान के सामने आप को लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव जैसी सफलता दिलाने की चुनौती है। हिमाचल में असंतुष्ट गतिविधियों का सामना कर रहे सीएम सुक्खू के लिए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सीटें दिलाने की बड़ी चुनौती है। पिछले दो चुनाव से प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।