
BJP News Election Results: कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों पर हुई वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। इस बार चुनावी मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 10:30 बजे तक BJP 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 और JDS 3 सीटों पर आगे है। इस बार बीजेपी और जेडीएस मिलकर कर्नाटक में चुनाव लड़ रहे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं BJP 25 सीटों पर और JDS 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जेडीएस जिन तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उसमें हासन, मांड्या और कोलार सीट शामिल हैं। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल का आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना यहां हासन सीट से JDS उम्मीदवार है। बता दें कि चुनावी मतगणना में बालात्कार का आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना आगे चल रहा है। हालांकि उसको कांग्रेस उम्मीदवार से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं जेपी बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु नॉर्थ और बेंगलुरु ग्रामीण, बेलगाम जैसी सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस बेलारी, बिदर, चामराजनगर जैसी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP को 28 में से 25 सीटों पर जीत मिली थी। उस समय कांग्रेस और जेडीएस साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस और जेडीएस के खाते में बस एक-एक सीट गई थी। JDS को हासन सीट से जीत मिली थी, इसे गौड़ा परिवार का गढ़ माना जाता है। बीजेपी को उम्मीद है कि वह 2019 का रिजल्ट दोहराने वाली है, जबकि कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है।
Published on:
04 Jun 2024 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
