
Kangana Ranaut
भारत में में 7 चरणों में पूरे हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में गिनती का दिन आ गया है। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। देशभर में सभी की नज़रें चुनावी नतीजों पर हैं। साथ ही सभी प्रत्याशियों को अपनी-अपनी सीटों पर नतीजों का इंतज़ार है। यूं तो हर सीट अहम है, पर कुछ सीटों पर लोगों की खास नज़र है। इन्हें हॉट सीट भी कहा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी सीट भी इन्हीं में से एक है। मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लड़ने से लोगों की इस पर नज़रें हैं। कंगना बीजेपी (BJP) की तरफ से प्रत्याशी हैं और वह शुरुआती रुझानों में मंडी सीट से आगे चल रही हैं।
Published on:
04 Jun 2024 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
