
,
Lok Sabha Elections 2024 पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से चुनावी जंग खूनी होती दिखाई दे रही है। टीएमसी सरकार के मंत्री उदयन गुहा के काफिले पर हमला हो गया है। वह हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस हमले में उदयन तो बच गए लेकिन उनके काफिले में चल रही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में उदयन पर हुए इस हमले का आरोप भाजपा के केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक पर लगा है। पश्चिम बंगाल मंत्री उदयन गुहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुझे इसलिए निशाना बना रहे हैं ताकि वह आराम से चुनाव जीत जाएं। यह होने वाला नहीं है। उदयन गुहा ने बताया कि हम क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे कि उसी समय अचानक कई गुंडे लाठी-डंडे लेकर आए और मुझ पर हमला कर दिया। मेरी गाड़ी को तहस नहस कर दिया। टीएमसी नेता पर हुए इस हमले की बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल मंत्री को रवाना किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर शनिवार को हमला हो गया था। इसमें संजीव के काफिले की 20 गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इसमें दस लोग घायल भी हो गए थे। हमले की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी को सुरक्षित रूप से निकाला गया। संजीव बालियान ने कहा है कि हम पर यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था।
Updated on:
01 Apr 2024 09:33 am
Published on:
01 Apr 2024 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
