2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024 : कभी ‘हाथ’ थामने की होड़ थी, अब ‘कमल’ खिलाने की

Lok Sabha Elections 2024 : पिछले चुनाव में जीतने वाले कई सेलिब्रिटी के टिकट इस बार कटे हैं। क्योंकि वे न संसद में कहीं दिखे और न सड़क पर नजर आए। पढ़िए कमल बाबू की विशेष रिपोर्ट...

2 min read
Google source verification
bjp_congress_logo.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : कहते हैं कि ‘समय बड़ा बलवान।’ भाजपा पर ये कहावत इन दिनों सौ फीसदी लागू हो रही है। क्या अभिनेता, क्या खिलाड़ी और क्या उद्योगपति। जिसे देखो भगवा रंग में रंगने को आतुर नजर आ रहा है। उम्मीद है सेलिब्रिटी के कोटे में टिकट मिला तो जीतने के पूरे चांस हैं। पार्टी बनी तो शुरुआती दौर में सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों का टोटा रहता था। सेलिब्रिटी भी तब जुड़ने को तैयार नहीं होते थे। बोलबाला कांग्रेस का जो था।


समर्पित कार्यकर्ताओं के कट रहे हैं टिकट

सब जानते हैं कि ये सेलिब्रिटी सिर्फ विचारधारा से प्रेरित होकर नहीं आ रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता इन सेलिब्रिटी के आने से भले गद्गद् हों, पर जमीनी कार्यकर्ता दिल से खुश नहीं। उनको लगता है कि बाहरी लोगों के आने से समर्पित कार्यकर्ताओं के टिकट कट रहे हैं। पिछले चुनाव में जीतने वाले कई सेलिब्रिटी के टिकट इस बार कटे हैं। क्योंकि वे न संसद में कहीं दिखे और न सड़क पर नजर आए। कार्यकर्ताओं की पीड़ा यही है कि जिन नव आगंतुओं को टिकट मिल रहे हैं, उनके सक्रिय रहने की कोई गारंटी नहीं है।

कमल का हाथ थामने की होड़

आखिरी टिकट बंटने तक आने का सिलसिला यों ही चलते रहने की उम्मीद है। वैसे भी राजनीति आने-जाने का दूसरा नाम है। जब, जिस पार्टी की चल रही होती है, तब उधर बहार छाई रहती है। एक जमाने में कांग्रेस का ‘हाथ’ थामने की होड़ रहती थी तो आज ‘कमल’ खिलाने की प्रतिस्पद्र्धा चल रही है। इसलिए आज भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, चाहे टिकट की आस में या बिना किसी शर्त के।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 ख्वाहिशें, अरमान और जन्नत की हकीकत

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 4 पूर्वांचल की 27 सीटें तय करेंगी यूपी में राजनीति की दशा-दिशा, मोदी-योगी की पुरवइया बयार का रुख बदलना चुनौती

Story Loader