
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की आज वोटिंग चल रही है। इस चरण में 11 राज्यों की कुल 93 लोकसभा सीटों पर 1331 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से कई सीटों पर दिग्गजों नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। तीसरे चरण में 10 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं, चार पूर्व मुख्यमंत्री भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है। इस चरण में 392 उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 करोड़ रुपए की संपत्ति है। चुनाव लड रहे एक उम्मीदवार की औसत संपत्ति करीब 5.66 करोड़ रुपए आंकी गई है।
आज तीसरे चरण में गांधीनगर से अमित शाह, धारवाड़ से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, मैनपुरी से डिंपल यादव, बारामती से सुप्रिया सुले और सुनेत्रा, पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, आगरा से एसपी सिंह बघेल, हावेरी से बसवराज बोम्मई चुनावी मैदान में है। इनके अलावा धुबरी से बदरुद्दीन अजमल, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और युसुफ पठान, रत्नागिरी सिंधु दुर्ग से नारायण राणे, राजकोट से पुरुषोत्तम रुपाला और बेलगाम से जगदीश शेट्टार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
कर्नाटक की बेलगाम सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनावी मैदान में है। भाजपा ने उनको उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने मृणाल आर. हेब्बालकर और बसपा ने अशोक अप्पाया अप्पुगोल को उतारा है।
बसवराज बोम्मई : हावेरी सीट
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी सीट से चुनाव लड़ रहे है। भाजपा ने उनको टिकट दिया है। बोम्मई के सामने कांग्रेस ने आनंदस्वामी गड्डदेवरमठ को उम्मीदवार बनाया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विदिशा लोकसभा सीट से मैदान में है। मामा को भाजपा से टिकट मिला है। उनके सामने कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा और बसपा के किशन लाल है।
दिग्विजय सिंह : राजगढ़ सीट
मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी दंगल में है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने रोडमल नागर और बसपा ने डॉ. राजेंद्र सूर्यवंशी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
Published on:
07 May 2024 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
