
Lok Sabha Elections 2024: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट (एसटी) के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की और त्रिपुरा पश्चिम सीट पर कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया। सीपीआई-एम की राज्य समिति और वाम मोर्चा की अलग-अलग बैठकों के बाद, वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कर ने कहा कि पूर्व सीपीआई-एम विधायक राजेंद्र रियांग त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए वाम दल के उम्मीदवार होंगे, जो आदिवासियों के लिए आरक्षित है।
रामनगर सीट से पूर्व विधायक रतन दास
नारायण कर ने कहा कि माकपा की पश्चिम जिला समिति के सचिव पूर्व विधायक रतन दास को रामनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जाएगा, जहां 19 अप्रैल को उपचुनाव होना है। भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता के 28 दिसंबर को निधन हो जाने के कारण यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
बीजेपी को हराने के लिए मिलकर लड़ेंगे चुनाव
वामपंथी नेता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वाम मोर्चा ने इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में भाजपा को हराने के लिए गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर चुनावी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि वाम दल जल्द ही प्रचार अभियान की कार्यसूची और अन्य रणनीतियां तैयार करने के लिए कांग्रेस व गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ बैठकें करेंगे।
त्रिपुरा में दो चरण में होंगे मतदान
कांग्रेस ने 8 मार्च को अपने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट से नामांकित किया। माकपा ने 1952 के बाद से दोनों सीटों पर कई बार जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने भी कई बार जीत हासिल की है। पश्चिम त्रिपुरा संसदीय सीट के लिए सात चरणों के लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि त्रिपुरा पूर्व (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव आयोग की नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सख्त, ये 10 बातें जान लें वरना होगी बड़ी कार्रवाई
Published on:
18 Mar 2024 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
