उत्तराखण्ड में ऋषिकेश में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। ये गूंज इसलिए है, क्योंकि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली स्थिर मोदी सरकार का काम देखा है। आज देश में मोदी सरकार है, जिसने बीते दस सालों में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। देश में जब-जब कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब हमेशा दुश्मनों ने इसका फायदा उठाया है। जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारें थीं, तब भारत में भी आतंकवाद ने पैर पसार लिए थे।'