
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के मतदान का आगाज बमबाजी और फायरिंग के साथ शुरू हो गया है। बहुत ही शांत नजर आ रहा चुनाव कई राज्यों में हिंसक हो गया है। यहां तनाव चरम पर है। पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों में इस समय मतदान हो रहा है लेकिन मणिपुर में गोलीबारी की खबर आ रही है। इस गोलीबारी में अब तक तीन लोग घायल हो चुके हैं। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और आउटर) पर मतदान जारी है। हिंसा की स्थिति को देखते हुए ही यहां की 13 विधानसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर बीजापुर के चिहका में IED ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को हाथ और पैर में चोट आई है। CRPF जवान चिहका मतदान केंद्र पर अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे थे। इससे पहले बीजापुर में मतदान केंद्र से 500 मीटर दूर एक ग्रेनेड भी फटा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हिंसा हुई और यहां ईवीएम तोड़ दी गई है। बाकी 19 राज्यों में स्थिति ठीक नजर आ रही है।
लोकसभा के पहले चरण में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। सीटों की संख्या के अनुसार यह सबसे बड़ा चरण है। मतदान की प्रकिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई है और यह 6 बजे तक चलेगी। निर्वाचन आयोग से बताया हैकि 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोट 33.56 पश्चिम बंगाल में पड़े वहीं लक्षद्वीप की गति धीमी है। वहां सिर्फ 16.33 फीसदी मतदान हुआ है। पूरे देश में अब तक 25 फीसदी मतदान हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कई भाषाओं में सभी से मतदान देने के अपील की है।
लोकसभा के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से 134 महिला हैं। पहले चरण में 8 मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री औश्र एक पूर्व राज्यपाल की भविष्य तय होने जा रहा है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में हो रहा है। 543 सीटों पर मतदान 1 जून का खत्म हो जाएगा। इन सभी सीटों के परिणाम 4 जून को आंएगे।
लोकसभा चुनाव 2019 में इन 102 सीओं में से 40 सीटें भारतीय जनता पार्टी, 24 सीटें डीएमके और 15 सीटों पर कांग्रेस को विजय मिली थी। 23 लोकसभा सीटों पर अन्य पार्टियों को विजय मिली थी। लोकसभा चुनाव 2024 में भी स्थिति में बहुत बदलाव नहीं हुआ है। इन्हीं पार्टियों के बीच में चुनावी मुकाबला है। सभी सीटों का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।
Updated on:
19 Apr 2024 01:18 pm
Published on:
19 Apr 2024 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
