25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड में बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, पांचों सीटों पर किया कब्जा

Lok Sabha Elections Results 2024 : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी बंपर जीत की तरफ आगे बढ़ा रही है। लगातार तीसरी बार बीजेपी सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Jun 2024, 4:13 PM IST

Lok Sabha Elections Results 2024 : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी बंपर जीत की तरफ आगे बढ़ा रही है। लगातार तीसरी बार बीजेपी सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करारी शिकस्त दी है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय भट्ट ने भी प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 3,15,000 मतों के बड़े अंतर से हराया है।

अन्य सीटों पर भी बीजेपी आगे

बीजेपी अन्य तीनों सीटों पर भी आगे है। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 1 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। हरिद्वार से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत भी आगे हैं। टिहरी से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी बढ़त बनाए रखी है।

लगातार तीसरी बार जीते गणेश जोशी

उत्तराखंड में लगातार तीसरी जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक पर बधाई दी और मिठाई भी खिलाई।

यह भी पढ़ें- नरेन्द्र मोदी की कुंडली में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के योग, जानिए क्या कहते है ग्रह नक्षत्र

यह भी पढ़ें- चुनाव नतीजे आने से पहले 100-डे एजेंडा पर काम शुरू, तीसरी बार सत्ता में आने पर पीएम मोदी लेने वाले हैं कई बड़े फैसले

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग