1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान तिरूपति का रथ चोरी, किमत जान हो जाएंगे हैरान

Lord Tirupati bus stolen: चोरो ने आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला पहाड़ी पर स्थित भगवान तिरूपति बालाजी के भक्तों की मुफ्त यात्रा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'धर्मरथ' को चोरों ने हाईजैक कर लिया।

2 min read
Google source verification
 Lord Tirupati's chariot stolen you will be surprised at the price


आज तक आपने मंदिरों से दान पात्र और पैसे चोरी होने की घटनाएं तो खूब सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है की चोर भगवान का रथ ही चुरा ले जाएं। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला पहाड़ी पर स्थित भगवान तिरूपति बालाजी के रथ के साथ।

घबराइए नहीं चोरों ने भगवान का रथ नहीं चुराया, बल्कि उनके भक्तों की मुफ्त यात्रा के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले 'धर्मरथ' को चोरों ने हाईजैक कर लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने रथ को सकुशल बरामद कर लिया। लेकिन इस तरह से मंदिर के बस की चोरी होना सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है।


रविवार सुबह तीन बजे की घटना

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात घर लौटने से पहले एक बस के चालक ने वाहन को गैरेज में छोड़ दिया था। इसके बाद रविवार सुबह साढ़े तीन बजे डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक बस को चोर ले गए। बताया जा रहा है क‍ि इस बस की कीमत 2 करोड़ रुपये है।

बस बरामद

चूंकि मुफ़्त बस रव‍िवार सुबह से टीटीडी डिपो में नहीं थी। कर्मचारियों ने तिरुमाला के सभी क्षेत्रों की जांच की। इसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि बस चोरी हो गई है। तिरुमाला क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कर मामला दर्ज कर ल‍िया। बस में Global Positioning System (GPS) सिस्टम लगा था। इसलिए पुल‍िस अधिकारियों ने इसे तिरुपति जिले केनायडूपेटा में ढूंढ लिया।

पुलिस टीटीडी अधिकारियों के साथ वहां पहुंची और वाहन को बाईपास रोड पर लावारिस पाया। ऐसा माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बस चुराने वाला चोर उसे चलाकर नायडूपेट में छोड़ गया।

TTD ने दिए जांच के आदेश

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस बस ले जाने वाले चोर की पहचान करने में जुटी है। इस घटना ने टीटीडी सुरक्षा में खामियों को उस समय उजागर किया जब मंदिर में वार्षिक ब्रह्मोत्सवम के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। टीटीडी ने घटना को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: दंड, छत्र और चंवर लेकर प्रवेश नहीं कर पाएंगे संत, 16 जनवरी से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

टीटीडी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक बसें खरीदीं

वाईवी सुब्बारेड्डी के कार्यकाल के दौरान टीटीडी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक बसें खरीदीं। टीटीडी ने 2 करोड़ रुपये की बस 40 लाख रुपये की रियायती कीमत पर प्रदान की। मेघा कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक लिमिटेड ने इस साल मार्च महीने में टीटीडी को दस इलेक्ट्रिक बसें दान में दीं। इनकी शुरुआत तत्कालीन टीटीडी चेयरमैन वाईवी सुब्बारेड्डी ने की थी। आरटीसी तिरुमाला के लिए प्रतिदिन 65 इलेक्ट्रिक बसें भी चलाती हैं।

Story Loader