15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

कूनो नेशनल पार्क से आई खबर पर पीएम मोदी ने कहा, ग्रेट न्यूज, जानें क्यों

भारत में 70 साल पहले चीते दिखना बंद हो गए थे। नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। तभी से ये चीते क्वारंटीन थे। 49 दिन बाद यानि 5 नवंबर को 2 नर चीतों को रिलीज किया गया। यह दोनों चीते अब 50 दिन के बाद शिकार करेंगे। शेष चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से जल्द ही बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इन दोनों चीतों का एक वीडियो ट्वीट कर खुशी जताई है। और कहाकि, ग्रेट न्यूज। डीएफओ पीके वर्मा ने बताया कि, दो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया है, जहां इनके शिकार के लिए हिरन, चीतल जैसे छोटे जानवर मौजूद हैं।  

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Nov 06, 2022