23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूदकर परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़, 2025 में भी इसी जगह जान देने की कोशिश कर चुका था युवक

Maharashtra Family Tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय कुनाल ने 2025 में भी उसी पहाड़ी से कूदने की कोशिश की थी।
2 min read
Google source verification
Maharashtra family Tragedy

महाराष्ट्र में तीन सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़

Maharashtra Hill Tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की पहाड़ी से गिरने के बाद हुई मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय कुनाल चांदवडे ने 2025 में भी उसी जगह से कूदकर जान देने की कोशिश की थी, जहां शुक्रवार को यह घटना हुई। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या पिता से आईफोन की EMI को लेकर हुआ विवाद ही घटना की वजह था या इसके पीछे अन्य कारण भी थे। शुक्रवार सुबह खावड़ा हिल पर हुई घटना में कुनाल, उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता की कुछ ही समय के अंतराल में मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में परिवार से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी खंगाल रही है।

करीब तीन घंटे तक पहाड़ी के किनारे रहा कुनाल

जानकारी के मुताबिक, कुनाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खावड़ा हिल पहुंचा था। वह करीब 400 से 500 फीट ऊंची पहाड़ी के किनारे लगभग तीन घंटे तक रहा। इस दौरान उसके माता-पिता, ग्रामीणों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगातार उसे सुरक्षित स्थान पर आने के लिए समझाने की कोशिश की। उसकी मां संगीता भी लगातार उससे बात करती रहीं और पीछे हटने की गुहार लगाती रहीं। रेस्क्यू टीम ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल भी लगाया था। हालांकि, कुनाल लगातार अपनी जगह बदल रहा था, जिससे बचाव अभियान में मुश्किल आ रही थी।

2025 में भी इसी जगह की थी कोशिश

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुनाल ने 2025 में भी इसी स्थान से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। इस जानकारी के बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शुक्रवार की घटना के पीछे पिता से आईफोन की EMI को लेकर हुआ विवाद ही एकमात्र कारण था या परिवार और युवक से जुड़े अन्य कारणों ने भी इसमें भूमिका निभाई।

मां-बेटे का मुकुंदवाड़ी, पिता का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

घटना के बाद कुनाल और उसकी मां संगीता का अंतिम संस्कार मुकुंदवाड़ी स्थित उनके ननिहाल में किया गया। वहीं, मुरलीधर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धनगर पिंपलगांव में हुआ। एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अलग-अलग जगह अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के भीतर पहले से तनाव की स्थिति थी। पुलिस अब घटना के पीछे की परिस्थितियों और संभावित कारणों की जांच कर रही है।