23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वादों से मुकरना युवाओं के साथ विश्वासघात होगा’, CJP ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, सोमवार को तय होगी आगे की रणनीति

CJP ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। सरकार के आश्वासनों की समीक्षा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 23, 2026

CJP, CJP Protest, CJP National Working Committee, CJP Meeting, CJP Latest News, CJP Agitation, CJP Nationwide Protest, CJP Government Assurances, CJP FIR Cases, CJP Students Protest,

CJP ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Cockroach Janata Party Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों की समीक्षा की जाएगी। CJP ने कहा है कि अगर सरकार अपने वादों से पीछे हटती है तो इसे देश के युवाओं के साथ विश्वासघात माना जाएगा। संगठन ने कहा कि 25 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आंदोलन वापस लेने के दौरान सरकार ने प्रदर्शनकारियों से कुछ वादे किए थे। इन आश्वासनों को लागू करने के लिए सरकार ने अब तक औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

सरकार के वादों की होगी समीक्षा

CJP के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सरकार के आश्वासनों पर चर्चा होगी। बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि इन वादों को लागू कराने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएं। संगठन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दोबारा शांतिपूर्ण राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का विकल्प भी खुला रखा गया है। CJP ने छात्रों, युवाओं, समर्थकों और स्वयंसेवकों से सोमवार की बैठक के फैसले के लिए तैयार रहने को कहा है।

अच्छी नीयत को कमजोरी न समझे सरकार

CJP ने कहा कि उसने सरकार के आश्वासन पर भरोसा करते हुए 25 जुलाई को अपना आंदोलन वापस लिया था। संगठन के मुताबिक, सरकार की ओर से दिए गए भरोसे को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। CJP ने चेतावनी दी कि अगर सरकार अपने आश्वासनों को टालती है कमजोर करती है या उनकी व्याख्या बदलती है तो इसे युवाओं के साथ विश्वासघात माना जाएगा।

FIR और मुआवजे को लेकर भी सवाल

मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को देशभर में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR की एक पूरी सूची मांगी थी। CJP के मुताबिक, अदालत ने केंद्र से यह सूची तीन बार मांगी, ताकि जरूरत पड़ने पर संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत इन मामलों को रद्द करने की शक्ति पर विचार किया जा सके। CJP का कहना है कि इसके बावजूद केंद्र सरकार ने यह सूची देने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

संगठन के मुताबिक, सरकार के आश्वासनों में प्रदर्शन से जुड़े FIR वापस लेने या रद्द कराने, छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भविष्य में दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और नीट यूजी अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने जैसे मुद्दे शामिल थे।

दिल्ली पुलिस को भी दिए गए नए निर्देश

इस बीच दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए प्रदर्शन के दौरान व्यवहार को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसमें अधिकारियों से शांत रहने, प्रदर्शनकारियों को उकसाने से बचने और अपने व्यवहार को रिकॉर्ड किए जाने की संभावना को ध्यान में रखने को कहा गया है।

पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों के ताने, नारे या पोस्टर को लेकर बहस नहीं करने की सलाह दी गई है। बीमार या घायल प्रदर्शनकारियों की मदद करने और एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये दिशानिर्देश पिछले महीने जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर लगाए गए कथित ज्यादती के आरोपों के बाद आए हैं। अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पर है। इसी बैठक में संगठन सरकार के आश्वासनों को लेकर आगे की रणनीति तय करेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग