28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / बगरू स्कूल सुधरेगा, अब 3 हजार जर्जर स्कूलों की बारी : आशुतोष रांका ने भजनलाल सरकार से मांगी योजना

बगरू स्कूल सुधरेगा, अब 3 हजार जर्जर स्कूलों की बारी : आशुतोष रांका ने भजनलाल सरकार से मांगी योजना

Ashutosh Ranka: बगरू के सरकारी स्कूल की बदहाली को लेकर आशुतोष रांका ने सरकार से राजस्थान के 3 हजार जर्जर स्कूलों को सुधारने की योजना बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बगरू के स्कूल में 1 सितंबर से काम शुरू होगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Aug 2026, 6:48 PM IST

Ashutosh Ranka

मीडिया से बातचीत करते आशुतोष रांका। फोटो- आईएएनएस

Ashutosh Ranka CJP: जयपुर के बगरू में सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले के बाद पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से राजस्थान के जर्जर स्कूलों को सुधारने की ठोस योजना बनाने की मांग की है। रांका ने कहा कि सरकार ने बगरू के उस स्कूल को ठीक कराने का आदेश जारी कर दिया है, जहां काम 1 सितंबर से शुरू होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया, लेकिन साथ ही हिंसा करने वालों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

राकां ने जारी किया वीडियो

रांका ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि उनकी शर्ट फाड़ दी गई और कुछ धक्का-मुक्की हुई। हालांकि उनकी टीम के तीन-चार साथियों को ज्यादा चोट आई थी। उन्होंने कहा कि अब सभी साथी अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं और ठीक हैं। उन्होंने कहा कि बगरू में जिस स्कूल को लेकर उनकी टीम आवाज उठा रही थी, वह भैंसों के तबेले जैसी स्थिति में चल रहा था। अब राजस्थान सरकार ने आदेश जारी किया है कि 1 सितंबर से स्कूल को ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा। रांका ने कहा कि यही उनकी मुख्य मांग थी कि स्कूल की स्थिति सुधारी जाए।

सरकार पर साधा निशाना

रांका ने कहा कि स्कूल की स्थिति सुधारने के लिए उनकी टीम को वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ती, अगर सरकार पहले ही काम शुरू करा देती। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले ही स्कूल की हालत सुधारी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि स्कूल सुधारने की मांग को लेकर राजनीति नहीं की जा रही थी और न ही किसी दल के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने अब स्कूल को ठीक कराने का निर्णय लिया है। उनका कहना था कि यह काम पहले भी किया जा सकता था, लेकिन अब निर्णय लिया गया है तो इसके लिए सरकार का आभार है।

हिंसा करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

आशुतोष रांका ने दूसरी मांग के रूप में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा की है, उनके वीडियो सार्वजनिक हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि उनकी टीम ने हिंसा फैलाई है और उसके पास इसका प्रमाण है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, लेकिन हिंसा करने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। रांका ने कहा कि राजस्थान में इस तरह की घटना आगे नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनकी पार्टी राजस्थान में बड़े आंदोलन का आह्वान करेगी।

3 हजार जर्जर स्कूलों की योजना बनाने की मांग

प्लीज शब्द का इस्तेमाल करते हुए रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राजस्थान के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए व्यापक योजना बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 3 हजार स्कूल जर्जर हालत में हैं। सरकार को यह बताना चाहिए कि इन स्कूलों को किस तरह और कितने समय में ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर स्कूल की स्थिति देखने के लिए उनकी टीम का वहां पहुंचना जरूरी नहीं होना चाहिए। सरकार को खुद स्कूलों की स्थिति की जानकारी लेकर काम शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्कूलों की हालत सुधारने के लिए अगर सरकार को उनकी टीम की मदद की जरूरत है तो वे मदद करने के लिए तैयार हैं। रांका ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना है।