
Mallikarjun Kharge be the new Congress President, defeat Shashi Tharoor by big margin
Congress President Election: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर ली है। आज दिल्ली में वोटों की गिनती के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। खड़गे की जीत के साथ ही अब कांग्रेस में खड़गे राज की शुरुआत हो गई है। 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष मिला है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। वोटों की गिनती आज हुई। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। जबकि शशि थरूर मात्र 1072 वोट ही हासिल कर सके। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 9385 वोट पड़े थे। जिसमें से 416 वोट अमान्य करार दिए गए। खड़गे को 7897 वोट के साथ मिली बड़ी जीत मिली। जबकि शशि थरूर ने 1072 कांग्रेस डेलीगेट्स का सर्मथन हासिल किया।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का रिजल्ट सामने आने के बाद शशि थरूर ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई दी। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। खड़गे और थरूर के अलावा झारखंड से कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने नामांकन भरा था। हालांकि उनका नामांकन रद्द होने जाने के बाद खड़गे और थरूर में सीधा मुकाबला हुआ था।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट सामने आते ही कांग्रेस मुख्यालय में जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता एक साथ दिवाली और होली मना रहे हैं। एक-दूसरे को अबीर लगाकर मिठाई खिलाया जा रहा है। वहीं कुछ कार्यकर्ता आतिशबाजी भी कर रहे हैं। इधर मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के अन्य नेता फोन कर, उनसे मिलकर जीत की बधाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय हो कि कांग्रेस में 22 साल बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार गांधी परिवार की तरफ से किसी के भी अध्यक्ष बनने से मना करने पर वोटिंग को लेकर बात उठी।
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक साल 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। कांग्रेस के करीब 9900 डेलीगेट्स पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान किया है। कांग्रेस मुख्यालय सहित करीब 68 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की गई।
Updated on:
19 Oct 2022 03:53 pm
Published on:
19 Oct 2022 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
