4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज , गृह मंत्रालय को लेकर दी थी विवादित टिप्पणी, उस्मान हादी की मौत से जुड़ा है मामला

Mamata Banerjee: गृह मंत्रालय पर कथित भडकाऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। कोलकाता विरोध सभा में दिए गए बयान के बाद शुरू हुए इस मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खडा कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज (फोटो- एएनआई)

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गई हैं। हाल के दिनों में राज्य में विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक टकराव के बीच उनकी टिप्पणियों को लेकर बहस तेज हुई है। इसी कड़ी में अब गृह मंत्रालय पर कथित भडकाऊ बयान देने के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला उस बयान से जुडा है जो उन्होंने कोलकाता में आयोजित एक विरोध सभा के दौरान दिया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गृह मंत्रालय पर लगाए थे अप्रत्यक्ष आरोप

सिलीगुडी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार ममता बनर्जी ने दो जून को कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया था, जिसे शिकायतकर्ता ने उकसाने वाला बताया है। यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी सेन चटर्जी ने दर्ज कराई। आरोप है कि इस बयान के दौरान ममता बनर्जी ने बांग्लादेश नागरिक उस्मान हादी की हत्या का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अप्रत्यक्ष आरोप लगाए।

सीमा पार से आरोपी भारत पहुंचे - ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा था कि हत्या दूसरे देश में हुई, लेकिन उन्हें पता है कि इसके पीछे कौन लोग थे। उन्होंने दावा किया कि सीमा पार से आरोपी भारत पहुंचे और बाद में पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह के बयान से भारत और बांग्लादेश के संबंधों पर असर पड सकता है। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विपक्ष राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करवा रहा है।

पुलिस कर रही मामले पर कार्रवाई

इस FIR के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं। हाल के महीनों में राज्य में कई राजनीतिक घटनाओं और विरोध प्रदर्शनों के कारण माहौल पहले से ही गर्म बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यह मामला और अधिक सियासी बहस को जन्म दे सकता है। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी बयानों और शिकायत से जुडे तथ्यों की जांच कर रही है।