7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में नहीं थम रहा जुर्म! शास्त्री पार्क इलाके में शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। सोमवार- मंगलवार की देर रात शास्त्री पार्क इलाके में एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
sastri park murder case

shastri park murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आए दिन अपराध से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला शास्त्री पार्क इलाके का है, जहां एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मुस्तकीम के रूप में हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे पीसीआर पर एक कॉल आई, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी गई थी। घटना का पता चलते पुलिस फौरन मौके पर पहुंची।



[typography_font:14pt]प्रारंभिक जांच में सामने आई ये जानकारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि न्यू सीलमपुर निवासी 22 वर्षीय सोहेल खान और मुस्तकीम ने करीब साढ़े बारह बजे रात को इशरत नाम की एक लड़की से मिलने की योजना बनाई थी। डीसीपी ने आगे कहा, "मुस्तकीम और सोहेल दोनों दोस्त थे। चार साल पहले सोहेल ने इशरत से निकाह किया था और अब उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, 2023 में दोनों का तलाक हो गया। इशरत बार गर्ल के रूप में गाजियाबाद के कौशांबी स्थित 'द बैंग बैंग बार' में नौकरी करती है।"

[typography_font:14pt;" >तीन बार की फायरिंग

उन्होंने आगे बताया कि घटना के दिन यासीन को सोहेल और मुस्तकीम के इशरत से मिलने की बात पता चल गई, जिसके विवाद हो गया। इस दौरान यासीन ने तीन बार मुस्तकीम पर फायरिंग कर हत्या कर दी।

आरोपी फरार

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से खाली कारतूस और 7.65 मिमी का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं, यासीन अभी फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द से जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।