राष्ट्रीय

कर्नाटक में पुलिस की बड़ी कार्रवाही, मैंगलोर में 6.8 लाख रुपये की सिगरेट जब्त

Police's Big Action Against Cigarette: कर्नाटक में आज पुलिस ने अवैध सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाही की है। पुलिस ने लाखों की अवैध सिगरेट को आज जब्त कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले के आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read

कर्नाटक (Karnataka) में आज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाही की है। कर्नाटक राज्य में मैंगलोर (Mangalore) शहर में आज लोकल पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सिगरेट जब्त की है। इनमें ई-सिगरेट्स के साथ ही तंबाकू वाली विदेशी सिगरेट्स भी जब्त की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार, 30 मार्च को उन्होंने एक रेड में 273 ई-सिगरेट्स (E-Cigarettes) जब्त की। इसी रेड में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट्स (Foreign Cigarettes) भी जब्त की है। इन विदेशी सिगरेट्स पर तंबाकू (Tobacco) की चेतावनी नहीं मिली है।

जब्त की गई सिगरेट्स की कीमत 6.8 लाख रुपये

मैंगलोर की लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त की गई सिगरेट्स की कुल कीमत 6.8 लाख रुपये है। इनमें जब्त की गई ई-सिगरेट्स की कीमत 1.5 लाख रुपये और विदेश सिगरेट्स की कीमत 5.3 लाख रुपये है।


आरोपियों को किया गिरफ्तार

मैंगलोर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध सिगरेट्स के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की संख्या 5 है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जर्नलिस्ट से बदसलूकी के मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने का सुनाया फैसला

देश में बैन है ई-सिगरेट की सेल


भारत में स्वास्थ्य कारणों से ई-सिगरेट की सेल पर बैन लगाया हुआ है। पर इसके बावजूद देश के अलग-अलग हिस्सों में गैरकानूनी तरीके से ई-सिगरेट की सेल की जाती है। इस मामले में समय-समय पर कई आरोपी भी पकड़े जाते हैं। पुलिस ने पिछले महीने मैंगलोर के पास शेख शाहिद नाम के एक 27 साल के शख्स को अपनी दुकान पर ई-सिगरेट्स बेचते हुए पकड़ा था और गिरफ्तार कर लिया था।

Published on:
30 Mar 2023 01:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर