22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने सबसे बड़े नेता को निकालने की तैयारी में कांग्रेस! संकेत मिलते ही एक्टिव हुए लीडर, जानें क्या कहा?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। कोलकाता में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी उन्हें बाहर निकालने की तैयारी कर रही है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh congress party

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- Freepik)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर इन दोनों काफी सुर्खियों में हैं। उन्हें कांग्रेस से निकाले जाने का डर सता रहा है। अय्यर अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। कई बार उनके बयान पार्टी लाइन से बाहर भी चले जाते हैं।

अय्यर ने अब खुद यह आरोप लगाया है कि उन्हें कांग्रेस से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है। कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बड़ा बयान दिया।

मुझे कांग्रेस से निकालेंगे या तय करने वाले हैं- अय्यर

अय्यर ने कहा कि जहां तक मेरा सवाल है, मैं तो खुद को समझता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन केसी वेणुगोपाल ने ऐसा कुछ कहा है जिससे लगता है कि या तो उन्होंने तय कर लिया है कि मुझे कांग्रेस से निकालेंगे या तय करने वाले हैं।

उन्होंने कहा- कुछ लोग कहते हैं कि मुझे कांग्रेस से निकाल दिया गया है, लेकिन आज तक मुझे औपचारिक रूप में किसी प्रकार का पत्र नहीं मिला है। कांग्रेस से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

सीएम ममता बनर्जी के पक्ष में दिया बयान

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है, सारी कांग्रेस तो ममता बनर्जी के पास है।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेसियों के सीएम ममता बनर्जी के सपोर्ट में होने पर अय्यर ने कहा कि तकरीबन सभी हैं और कुछ अधीर रंजन चौधरी जैसे छूट गए हैं। उन्हें छोड़कर तो पूरी पार्टी उस तरफ चली गई है।

अय्यर ने क्यों छोड़ा टीएमसी?

कांग्रेस नेता कहा- मैं खुद ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था टीएमसी में। मैं यहां पार्टी में शामिल हुआ दिसंबर 1997 के अंत में, लेकिन तीन हफ्ते में मुझे पता चला कि यह पार्टी बंगालियों की है और मैं बंगाली नहीं हूं, तो ऐसे में मैं क्या करूंगा? इसलिए मैंने टीएमसी छोड़ दी, लेकिन तीन हफ्ते तक मैं ममता दी का राइट हैंड था।

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं कांग्रेस के बारे में आपको क्या बताऊं। मैं तो उम्मीद रखता हूं कि ममता दी दोबारा इन भाजपा वालों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब देंगी कि उनका कोई चेहरा नहीं रहेगा।