9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर में CRPF पर अटैक एक जवान शहीद, उग्रवादियों ने घात लगाकर दिया घटना को अंजाम, 1 पुलिस अधिकारी भी घायल

Manipur: मणिपुर के जिरीबाम में CRPF और पुलिस टीम पर कुकी उग्रवादियों ने रविवार, 14 जुलाई को हमला कर दिया है। इसमें CRPF का एक जवान शहीद और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
manipur violence

Manipur Violence: मणिपुर के जिरीबाम में CRPF और पुलिस टीम पर कुकी उग्रवादियों ने रविवार, 14 जुलाई को हमला कर दिया है। इसमें CRPF का एक जवान शहीद और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया है। पुलिस ने अनुसार मोंगबुंग में कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी इलाके से गोलीबारी की। गोली CRPF जवान अजय कुमार झा के सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मणिपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि असम की सीमा से लगे जिले में संयुक्त गश्ती दल पर संदिग्ध उग्रवादियों ने भारी गोलीबारी की। उस दौरान CRPF का जवान गश्ती एसयूवी के पास चल रहा था। संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद उग्रवादियों ने जंगल की आड़ लेकर घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल, पुलिस का तलाशी अभियान चल रहा है। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।