16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur Violence:मणिपुर की दो महिलाओं के निर्वस्त्र वायरल वीडियो पर सरकार का एक्शन, सोशल मीडिया पर शेयर न करने का निर्देश

Manipur Video: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ दो महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है। इस मामले पर केंद्र सरकार ने ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आदेश जारी कर दो मणिपुरी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को साझा न करने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है क्योंकि अभी मामले की जांच चल रही है।

2 min read
Google source verification
:मणिपुर की दो महिलाओं के निर्वस्त्र वायरल वीडियो पर सरकार का एक्शन, सोशल मिडिया ने शेयर न करने का आदेश जारी

:मणिपुर की दो महिलाओं के निर्वस्त्र वायरल वीडियो पर सरकार का एक्शन, सोशल मिडिया ने शेयर न करने का आदेश जारी

Manipur Video: मणिपुर में दो समुदाय में जारी हिंसा के बीच एक वीडियो बुधवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं के साथ गैंगरेप और अत्याचार हो रहा है। इस घटना की निंदा हर वर्ग, हर समाज द्वारा की जा रही है है। इस बीच केंद्र की मोदी सरकार ने ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्टम को एक आदेश जारिया है और निर्देश दिया है कि दो मणिपुरी महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर नहीं किया जाए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। अभी मामले की जांच चल रही है।


राज्य में तनाव, कड़ी सजा की मांग

कुकी और मेतैई समुदाय की बीच चल रही हिंसा ऐसा रूप ले लेगी किसी ने नहीं सोचा होगा। बुधवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। चार मई के इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि अन्य पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं। यहां तैनात अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी है। 'इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फॉरम' (ITLF) के गुरुवार को ऐलान हुए मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है।

ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घृणित कृत्य 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई है और वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे रो रही हैं और उनसे गुहार कर रही हैं। अभी मणिपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस "घृणित कृत्य" की निंदा करते हुए हर जगह से केंद्र और राज्य सरकारें, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अपराध का संज्ञान लें और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही है।