7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur: तो सामने नहीं आता महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का सच, Video डिलीट करने के हुए थे प्रयास, लेकिन ऐसे हुआ वायरल

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद समूचा देश आक्रोश से भर गया था। हर तरफ से दुराचारिओं पर कार्रवाई की मांग होने लगी, लेकिन अब इस मामले में पता चला है कि वायरल होने से पहले इस वीडियो को दबाने की कोशिश की गई थी। जिस लड़के ने इस घटना को शूट किया था, उसे कई बार लोगों ने डिलीट करने को कहा था। अगर ऐसा होता तो सच कभी सामने आ ही नहीं पाता।

2 min read
Google source verification
तो सामने नहीं आता महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का सच, Video डिलीट करने के हुए थे प्रयास, लेकिन ऐसे हुआ वायरल

तो सामने नहीं आता महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का सच, Video डिलीट करने के हुए थे प्रयास, लेकिन ऐसे हुआ वायरल

Manipur Viral Video: मणिपुर हिंसा के बीच 4 मई को दरिंदों की भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र परेड करवाने का वीडियो वायरल होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। महिलाओं के साथ हुए इस दुराचार की गूंज सड़क से लेकर संसद तक पहुंची। हर किसी ने एक सुर में इस वीभत्स घटना का विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी जिन्होंने 79 यहां व्याप्त हिंसा पर कुछ नहीं बोला उन्होंने भी इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना की भर्त्सना की। वहीं अब इस घटना से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जो बेहद हैरान कर देने वाली है। महिलाओं के साथ हुई भयावह घटना का वीडियो वायरल होने से पहले, मणिपुर संगठन द्वारा वीडियो को दबाने का प्रयास किया था। 4 मई को मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का वीडियो वायरल होने से पहले, युमलेम्बम जिबन को पकड़ने के कई प्रयास किए गए थे। जिबन वही व्यक्ति है जिसने अपने मोबाइल में उस भयावह घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था।


अब तक 7 गिरफ्तार

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना का वीडियो 18 वर्षीय जिबन ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया था। जिबन उन सात लोगों में से है, जिन्हें मणिपुर थौबल जिले में दो महिलाओं के साथ क्रूरता के मामले में मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें तीन अन्य लोगों के साथ सोमवार को स्पेशल कोर्ट थौबल की अदालत में पेश किया गया था। जिबन के थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई अवांग लीकाई गांव के एक रिश्तेदार के की माने तो गांव के लोगों को पता था कि उसने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

जिबन ने वीडियो भाई को शेयर किया, फिर उसने अपने दोस्त को भेजा

इस घटना का वीडियो जिबन ने बनाया था इस बात की जानकारी गाँव के लोगों को थी। वहां के लोगों ने जिबन से कई बार वीडियो डिलीट करने की सलाह दी और वह हमसे कहता रहा कि वह डिलीट कर देगा, लकिन उसने किया नहीं। बाद में उसने इसे अपने चचेरे भाई को भेजा, जिसने इसे दूसरे दोस्त को भेजा। बाद उस व्यक्ति से (मैतेई कट्टरपंथी समूह) अरामबाई तेंगगोल को इस वीडियो के बारे में पता चला।

वे जून में किसी समय गांव आये और गांव के अधिकारियों और सभी आम लोगों के साथ इस बारे में एक बैठक हुई। बैठक में जिबन के रिश्तेदार ने कहा हम सभी ने अपने फोन अरामबाई तेंगगोल लोगों को सौंप दिए, जिन्होंने उनकी जांच की और जिबन के फोन से वीडियो हटा दिया।

पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

इस वीभत्स घटना का वीडियो शेयर करने के मामले में पुलिस ने जिबन के चचेरे भाई युमलेम्बम नुंगसिथौ को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जिबान थौबल कॉलेज में फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र है, वहीं नुंगसिथोई एक मैकेनिक की दुकान में काम करता था। दोनों के पिता किसान हैं। इन दोनों से पूछताछ में पता चला कि अगर उस वीडियो को ये दोनों शेयर नहीं करते तो उस घटना की सच्चाई कभी सामने नहीं आ पाती और महिलाओं के साथ गलत करने वालों को सजा नहीं मिल पाती।