3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mann Ki Baat: फिट इंडिया, मेंटल हेल्थ से लेकर राम मंदिर तक, जानिए PM मोदी की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश के लोगों को संबोधित करते हुए 2024 की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं।

3 min read
Google source verification
mann_ki_baat555.jpg

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 31 दिसबंर को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। इस साल का यह अंतिम कार्यक्रम है। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है। पीएम मोदी ने देशवासियों को 2024 की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने 108वें मन की बात कार्यक्रम में फिट इंडिया, मेंटल हेल्थ से लेकर राम मंदिर तक कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने कहा कि हमें नई ऊर्जा के साथ और तेजगति से, बढ़ने का, संकल्प लेना है।

1. नए साल की शुभकामनाएं दी
नए साल की शुभकानाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी को 2024 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष, हमारे देश ने, कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। 2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेंटम को बनाए रखना है।

2. 108 अंक का महत्व
पीएम मोदी की मन की बात का यह 108वां कार्यक्रम है। इस पर उन्होंने कहा कि ‘हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। पीएम मोदी ने कहा कि माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है।

3. हमें नया संकल्प लेना है
पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में कहा कि अब इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद, हमें नए सिरे से, नई ऊर्जा के साथ और तेजगति से, बढ़ने का, संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर संदेश मिल रहे है। हमारे वैज्ञानिकों और विशेषकर महिला वैज्ञानिकों को लेकर आप भी मेरी तरह गर्व का अनुभव करते होंगे।


4. फिजिकल हेल्थ को लेकर बढ़ रही दिलचस्पी
पीएम मोदी ने कहा कि फिजिकल हेल्थ को लेकर काफी दिलचस्पी बढ़ रही है। बीते दिनों के मुकाबले इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर्स की मांग भी बढ़ रही है। आज फिजिकल हेल्थ और बेहतर स्वास्थ्य की चर्चा तो खूब होती है। प्रधानमंत्री ने फिजिकल हेल्थ को लेकर भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और अभिनेता अक्षय कुमार का भी जिक्र किया।

5. ग्लोबल इनोवेशन रैंक में हुआ सुधार
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को इनोवेशन हब बनाना है। इसके लिए हमें रुकना नहीं है। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेश रैंक में 81वें स्थान पर थे, आज हमारी रैंक 40 है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुई हैं। इस साल हमारे देश में फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या बढ़ी है।


6. AI के इस्तेमाल का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आगे कहा कि श्रोताओं को जरुर बताना चाहता हूं। आज की युवा-पीढ़ी से आग्रह करना चाहता हूं कि रियल टाइम ट्रांसलेशन से जुड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को और AI को एक्सप्लोर करें।

7. राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग
पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। लोग अपनी भावनओं को अलग अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग ऐसी सारी रचनाओं को एक समान हैशटैग श्री राम भजन (#ShriRamBhajan) के साथ शेयर करें।


8. देश की विलक्षण बेटियों को किया याद
प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों, हमारी भारतभूमि को हर कालखंड में देश की विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार जी देश की ऐसी ही दो विभूतियां हैं। सबसे पहले शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदार रहा है।

यह भी पढ़ें- इन जगहों पर रहने वालों की लंबी होती है उम्र, जानिए क्या कहती है स्टडी

9. भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के अपने संबोधन में कहा कि आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है।

यह भी पढ़ें- नए साल में अगर अमीर बनने का ले रहे संकल्प तो यहां समझिए धन बढ़ाने के 8 गोल्डन रूल्स

10. 'हेल्दी रहें और फिट रहें’
पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में देश की जनता को संदेश किया कि हेल्दी रहें और फिट रहें। साल 2024 की शुरुआत करने के लिए आपके पास अपनी फिटनेस से बड़ा संकल्प और क्या होगा. मेरे परिवारजनों, कुछ दिन पहले काशी में एक प्रयोग हुआ था।

यह भी पढ़ें- पॉलीग्राफी टेस्ट क्या है और कैसे होता है? जानिए इसकी शुरुआत और परिणाम



Story Loader