राष्ट्रीय

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी बोले, वर्ष 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा

Mann Ki Baat 25 दिसम्बर यानि की रविवार को क्रिसमस के मौके पर मन की बात के 96वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहाकि, वर्ष 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। मन की बात वर्ष 2022 में अंतिम एपिसोड है। जानें मन की बात में पीएम मोदी ने और क्या बातें कहीं। #MannKiBaat

2 min read
मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी बोले, वर्ष 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा

25 दिसम्बर यानि की रविवार को मन की बात के 96वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहाकि, वर्ष 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आज़ादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ। पीएम ने कहा कि, यह साल हर क्षेत्र में भारत के विकास की गाथा लिखने का साल है। वर्ष 2022 में भारत का बोलबाला दुनिया में दिखा। पीएम ने कहा कि, आजादी के 75 वर्ष के अभियान में भारत में एकजुटता दिखी और पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली। मन की बात वर्ष 2022 में अंतिम एपिसोड है।

6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ भेजी सेल्फी

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहाकि, आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है। यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं।

कालाजार अब सिर्फ चार जिलों में, 2025 तक TB मुक्त होगा देश

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी बीमारियों को समाप्त करके दिखाया है। एक और बीमारी समाप्त होने की कगार पर है जिसका नाम कालाजार है। यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है। हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

अटल जी के ह्रदय से नमन - पीएम मोदी

अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है। मन की बात में अटल जी को याद करते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहाकि, आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे। जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं।

नमामि गंगे मिशन दुनिया के टॉप 10 पहल में UN ने किया शामिल

गंगा की महिमा का बखान करते हुए मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, UN ने 'नमामि गंगे मिशन' को इकोसिस्टम को पुनर्स्थापित करने वाली दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है। यह और भी खुशी की बात है कि, दुनियाभर में ऐसी 160 पहलों में से नमामि गंगे को चुना गया है।

Updated on:
25 Dec 2022 12:12 pm
Published on:
25 Dec 2022 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर