31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, जी-20 की अध्यक्षता मिलना गौरव की बात

Mann Ki Baat PM Modi said प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 नवम्बर को 'मन की बात' का 95वां एपिसोड है। इसमें पीएम मोदी ने बताया कि, कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगाना से हरिप्रसाद गारू ने हाथ से G-20 के लोगो बुनकर भेजा है। ये शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। कई और बातें जो पीएम मोदी के मन थी उन्होंने भारत की जनता से शेयर की। जानें वो क्या बातें हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Nov 2022, 12:09 PM IST

maan_ki_baat.jpg

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, जी-20 की अध्यक्षता मिलना गौरव की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 नवम्बर को 'मन की बात' के 95वां एपिसोड में कहाकि, G-20 की अध्यक्षता, हमारे लिए एक बड़ा मौका बनकर आई है। हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए विश्व कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना है। ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ड्रोन के जरिए सेब ट्रांसपोर्ट किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम मन की बात के 100वें एपिसोड की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के जरिए भारत के नागरिकों से जुड़ना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मन की बात को पूरा देश और मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने बेहद तल्लीनता से सुना। अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद तो दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' को सुन।

हरिप्रसाद गारू तोहफा देखकर हैरान हुआ

पीएम मोदी ने कहाकि, कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगाना से हरिप्रसाद गारू ने हाथ से G-20 के लोगो बुनकर भेजा है। ये शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे मन में विचार आया कि तेलंगाना में बैठा व्यक्ति में G-20 सम्मेलन से खुदको कितना जुड़ा हुआ महसूस करता है।

भारत के पास है चुनौतियों का समाधान

पीएम मोदी ने कहाकि, चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता की बात हो, या फिर सतत विकास की, भारत के पास इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। हमने( G-20 के लिए) 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' की जो थीम दी है, उससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है।

नागा संगीत की एल्बम लॉन्च का काम शुरू

मन की बात में नागा संस्कृति पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहाकि, नागा संस्कृति के जो खूबसूरत आयाम धीरे-धीरे खोने लगे थे उन्हें 'LIDI KROU' संस्था ने पुनर्जीवित करने का काम किया है। उदाहरण के लिए इस संस्था ने नागा संगीत की एल्बम लॉन्च करने का काम शुरू किया है।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी ने वाराणसी में 'काशी तमिल संगमम' कार्यक्रम का किया उद्घाटन

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात साढ़े तीन गुना बढ़ा

पीएम मोदी ने कहाकि, बीते 8 वर्षों में भारत से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात साढ़े तीन गुना बढ़ गया है। इलेक्ट्रिकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की बात करें तो इनका निर्यात 60 गुना बढ़ा है। इससे पता चलता है कि भारतीय संस्कृति और संगीत की लोकप्रियता दुनिया में बढ़ रही है।

सैटेलाइट भारत-भूटान के मज़बूत संबंधों का प्रतिबिंब

पीएम मोदी ने कहाकि, भारत स्पेस के सेक्टर में अपनी सफलता अपने पड़ोसी देशों से भी साझा कर रहा है। कल ही भारत ने एक सैटेलाइट लॉन्च की, जिसे भारत और भूटान ने मिलकर विकसित किया है। इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग भारत-भूटान के मज़बूत संबंधों का प्रतिबिंब है।

शिक्षा की अलख जगाने में जुटे जतिन ललित सिंह

पीएम मोदी ने कहाकि, हरदोई के गांव बांसा में जतिन ललित सिंह शिक्षा की अलख जगाने में जुटे हैं। जतिन ने 2 साल पहले यहां सामुदायिक पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र शुरू किया। यहां 3000 से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़े - रोजगार मेले में पीएम मोदी ने 71,000 को दी सरकारी नौकरियां

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय